फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A farmer was cheated of Rs 2700 in the name of providing 10 bags of urea

Lakhimpur Kheri News: 10 बोरी यूरिया दिलाने के नाम पर किसान से 2700 रुपये ठगी

Tue, 12 Aug 2025 10:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 12 Aug 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
A farmer was cheated of Rs 2700 in the name of providing 10 bags of urea
पीड़ित किसान सियाराम। संवाद
लखीमपुर खीरी। यूरिया संकट के बीच एक किसान से ठगी का मामला सामने आया है। एक युवक ने किसान को विकास भवन में बुलाया और रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया। काफ़ी देर तक ज़ब किसान को यूरिया नहीं मिली तो वह कृषि विभाग पहुंचा, तब ठगी की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

बिजुआ ब्लाॅक के बैबहा निवासी सियाराम ने बताया कि उसकी पांच एकड़ खेती है। उसे खाद नहीं मिल पा रही है। इस बीच पूर्व में मिले एक युवक से बात हुई तो उसने यूरिया दिलाने का वादा किया। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को आरोपी युवक ने उसे विकास भवन में बुलाया। वहां प्रथम तल की सीढि़यों पर वह ले गया। प्रति बोरी 270 रुपये के हिसाब से 10 बोरी के लिए 2700 रुपये ले लिए।
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि थोड़ी देर इंतजार करो। मशीन पर अंगूठा लगवा लेते हैं। उसके बाद किसी भी समिति से खाद ले लेना। इसके बाद युवक वहां से चला गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो किसान विकास भवन में ही स्थित कृषि विभाग के दफ्तर पहुंचा। बाद में किसान को ठगी का एहसास हुआ। किसान सियाराम ने बताया कि आरोपी से गोला में एक बार मुलाकात हुई थी, तभी से उसका नंबर था। किसान ने इस मामले की शिकायत कृषि विभाग में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
इस तरह से यूरिया नहीं मिलती, जिस तरह से किसान को देने के लिए बुलाया गया। जरूर किसान के साथ ठगी हुई है। किसान भाइयों को बहुत ही सचेत रहने की जरूरत है। इस मामले को दिखवाता हूं।
-सूर्य प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed