फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A drunken soldier slapped a vegetable vendor who fell in the pit

गड्ढे में गिरे सब्जी विक्रेता को नशे में धुत सिपाही ने जड़े तमाचे

Sun, 17 Jul 2022 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
A drunken soldier slapped a vegetable vendor who fell in the pit
कोतवाली में अपना दुखड़ा सुनाने आया सब्जी विक्रेता।
लोगों ने की पकड़ने की कोशिश तो भाग निकला आरोपी सिपाही
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। रविवार की सुबह अलीगंज रोड पर रेलवे क्रॉसिंग पर गड्ढे में गिरे एक सब्जी विक्रेता को सावन ड्यूटी पर आए नशे में धुत एक सिपाही ने तमाचे जड़ दिए। आसपास के गुस्साए लोगों ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह मौके से भाग निकला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार की सुबह नौ बजे के करीब कृषि उत्पादन मंडी समिति से एक सब्जी विक्रेता अपनी बाइक पर सब्जी की बोरियां लादकर आ रहा था। जैसे ही वह अलीगंज रोड पर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा, क्रॉसिंग के गहरे गड्ढों में भरे पानी में उसकी बाइक बोरियों समेत गिर गई। इस दौरान उधर से निकले नशे में धुत एक सिपाही ने अपने साथी के साथ गड्ढे में गिरे सब्जी विक्रेता को उठाने के बजाय उसे तमाचे जड़ दिए। यह देखकर आसपास के दुकानदार इकट्ठा होने लगे स्वयं को घिरता देख सिपाही तो मौके से भाग निकला वहीं उसके साथ का एक व्यक्ति नशे की हालत में रेलवे क्रॉसिंग के किनारे गार्ड के कमरे के बाहर गिर पड़ा। पीड़ित सब्जी विक्रेता वनबुघेल गांव निवासी शिशुपाल ने कोतवाली में अपना दुखड़ा सुनाया।
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। प्रभारी निरीक्षक को मौके पर भेजा था। जिस सिपाही की शिकायत मिली है वह अन्य जिले से मेला ड्यूटी में आया था। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed