{"_id":"6890f23cc7b56df93e04f69d","slug":"a-double-whammy-for-the-disabled-there-were-no-benches-the-doctors-also-made-them-wait-for-hours-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-152414-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दिव्यांगों पर दोहरी मार... बेंचें थी नहीं, चिकित्सकों ने भी कराया घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दिव्यांगों पर दोहरी मार... बेंचें थी नहीं, चिकित्सकों ने भी कराया घंटों इंतजार
Mon, 04 Aug 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
जमीन पर बैठकर चिकित्सकों का इंतजार करते दिव्यांग। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में लगवाए जा रहे शिविर में दिव्यांगों को इलाज से पहले ही मानसिक और शारीरिक कष्ट झेलना पड़ रहा है। शिविर के बाहर बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था नहीं थी। इस कारण बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग मरीज जमीन पर बैठने के लिए मजबूर हुए।
अवकाश के बाद सोमवार को बारिश के बीच जिला अस्पताल पहुंचे दिव्यांगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिविर में 12 बजे के बाद चिकित्सक पहुंचे, जिससे दिव्यांग कई घंटे तक उनका इंतजार करते रहे। दिव्यांगों के लिए बेंच न होने की वजह से उन्हें जमीन पर ही बैठना पड़ा।
पलिया से 90 किलोमीटर की दूरी तय कर दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आए दिलीप ने बताया कि सुबह आठ बजे से शिविर के बाहर जमीन पर बैठे हैं, न तो यहां बेंच हैं और न ही चार घंटे बाद तक चिकित्सक आए हैं।
विज्ञापन
शहर के मेला मैदान से आईं सुनीता देवी ने बताया कि दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सुबह से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन यहां बताया जा रहा है कि डॉक्टर 12 बजे के बाद आएंगे।
पहले ही शरीर में दिक्कत है। फिर भी इंतजार कराया जा रहा है। इससे बहुत दिक्कत हो रही है। अधिकारियों को समझना चाहिए।