फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A case was registered at a petrol pump for making a purchase using a fake Rs 500 note

Lakhimpur Kheri News: 500 के जाली नोट से खरीदारी, मामला खुला पेट्रोल पंप पर

Fri, 17 Apr 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 17 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
A case was registered at a petrol pump for making a purchase using a fake Rs 500 note
निघासन/सिंगाही। सिंगाही क्षेत्र के गांव सिन्हौना में जाली नोट चलाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सिन्हौना निवासी सबीना खातून ने बताया कि वह किराने की दुकान चलाती हैं और उनके पति कुतुबुद्दीन मीट का कारोबार करते हैं। बृहस्पतिवार को गांव निवासी व्यक्ति का बड़ा बेटा उनकी दुकान पर आया और 500 रुपये का नोट देकर खाद्य तेल खरीदा। इसके बाद उसने उनके पति से मीट खरीदते समय भी 500 रुपये का नोट दिया।
विज्ञापन

बाद में कुतुबुद्दीन जब पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने पहुंचे तो भुगतान के दौरान कर्मचारियों ने नोट को जाली बताते हुए लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सबीना ने सिंगाही थाने में तहरीर दी। सूचना पर एसआई आशुतोष सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और जांच शुरू की। आरोपी के घर पहुंचने पर उसका परिवार घर पर नहीं मिला।

प्रभारी थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed