{"_id":"121-99852","slug":"Lakhimpur-99852-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगई के खिलाफ टेंपो चालक लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगई के खिलाफ टेंपो चालक लामबंद
Lakhimpur
Updated Wed, 13 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी टाउन चौकी पुलिस पर दबंगों के साथ मिले होने का आरोप
लखीमपुर खीरी। शहर से खीरी टाउन तक टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले तमाम चालक मंगलवार को दबंगई के खिलाफ लामबंद हो गए। चालकों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि कुछ दबंग उनसे जबरन वसूली कर रहे हैं, विरोध करने पर उनसे मारपीट व गाली-गलौज की जा रही है। चालकों का आरोप है कि खीरी कस्बा चौकी पुलिस वसूली करने वाले दबंगों से मिली हुई है।
मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे टेंपो चालकों ने कहा कि कस्बे के ही कुछ दबंग युवक खीरी टाउन से लखीमपुर तक प्रति चक्कर के हिसाब से हर टेंपोे 30 रुपये की वसूली कर रहे हैं। इनके पास नगर पंचायत से पारित टेंडर भी नहीं है। बावजूद रोजाना टेंपो चालकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। चालकों का आरोप है कि कुछ विपक्षी चालक टेंपो में 10 से 15 लोगों को बिठाकर चल रहे हैं, फिर भी पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं कर रही है, टेंपो चालकों ने विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा।