{"_id":"121-99161","slug":"Lakhimpur-99161-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर से दोपहर में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घर से दोपहर में लाखों की चोरी
Lakhimpur
Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहस्वामी व्यापारी मित्र के अंतिम संस्कार में गए थे
ताला लगाकर विद्यालय पढ़ाने गई थी पत्नी
गोला गोकर्णनाथ। दोपहर में चोरों ने घर में घुसकर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर लिए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
लखीमपुर रोड स्थित कोहली टायर वाले की गली में एक कंपनी के एजेंट दुलारे प्रसाद श्रीवास्तव का मकान है। वह अपने व्यापारी मित्र के अंतिम संस्कार में गए थे। मथुरानगर के आदर्श दुर्गा विद्या मंदिर में उनकी पत्नी आशा श्रीवास्तव प्रधानाचार्य हैं, वह सुबह मकान पर ताला डालकर विद्यालय पढ़ाने गई हुई थीं। दोपहर को चोरों ने पीछे निर्माणाधीन मकान की दीवारों के सहारे से छत पर आकर आंगन में प्रवेश किया। कमरे के अंदर रखी सेफ का ताला तोड़कर चार सोने की चेन, दो नथनी, दो झुमकी, दो टाप्स, दो मंगल सूत्र, एक चांदी का कटोरा, लगभग 14 हजार नगद आदि चोरी कर लिया। आशा देवी स्कूल से जब घर पहुंचीं तो मकान के अंदर जाकर सामान बिखरा देखकर दंग रह गईं। चोरी की जानकारी उन्होंने अपने पति दुलारे प्रसाद श्रीवास्तव को दी। आशा श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी बेटी की फरवरी में शादी होनी है, इसलिए वह जेवर खरीदकर रख रहीं थीं। चोरी की जानकारी पाकर तमाम लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। प्रबंधक प्रधानाचार्य कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने चोरी की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है वहीं नगर में आए दिन हो रही चोरी और लूट की घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर लोग सवालिया निशान लगा रहे हैं।