{"_id":"121-97817","slug":"Lakhimpur-97817-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र और एसडीओ आवास घेरा, मेज तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र और एसडीओ आवास घेरा, मेज तोड़ी
Lakhimpur
Updated Mon, 14 Jul 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली कटौती से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा
सात घंटे ही मिलती है विद्युतापूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ। बिजली की अघोषित कटौती से परेशान उपभोक्ताओं के धैर्य का बांध टूट गया। उन्होंने रात को विद्युत उपकेंद्र और एसडीओ के आवास का घेराव कर विरोध किया है। साथ ही उपकेंद्र में मेज तोड़ डाली है।
सपा विधायक विनय तिवारी के प्रतिनिधि विजय पाठक ने ने बीती 10 जुलाई की शाम को बताया था कि सावन मेला के मद्देनजर विधायक ने रोस्टर बदलवाकर सात घंटे रात और तीन घंटे दिन में करा दिया है। 10/11 जुलाई की रात को रोस्टर के हिसाब से बिजली मिलने के बाद अगले दिन से ही विद्युतापूर्ति बाधित हो गई थी। अंधाधुंध अघोषित कटौती से विधायक का दावा खोखला साबित हुआ है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन
कटौती से परेशान उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया। 12/13 की रात तमाम लोगों ने उपकेंद्र का घेराव कर लिया। ड्यूटी पर तैनात कर्मी भीड़ को देखकर पीछे की तरफ चला गया। भीड़ ने वहां पर रखी मेज को तोड़ दिया। पंजाबी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि रात को भीड़ ने उनके घर धावा बोलकर हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दे दी थी।
विज्ञापन
हंगामा करने वाले लोगों ने पड़ोस के एक व्यापारी के मकान को एसडीओ का मकान समझकर वहां भी बवाल काटा। आरोप है कि पुलिस समय से पहुंच जाती तो हंगामा करने वाले पकड़ लिए जाते। एसड़ीओ ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
00
पांच से सात घंटे ही मिल रही बिजली
गोला गोकर्णनाथ। रोस्टर बदलने के बाद से उपभोक्ताओं को दी जाने वाली बिजली में अघोषित कटौती की जा रही है। सावन में देश के कोने कोने से श्रद्धालु यहां शिव मंदिर में पूजन अर्चन के लिए आते हैं। भीड़ भाड़ होने के कारण चोर उचक्के सक्रिय हो जाते हैं। शांति कमेटी की बैठक में सावन में बिजली व्यवस्था पर प्रतिवर्ष चर्चा होती है, लेकिन अधिकारियों और राजनेताओं की लापरवाही के कारण उसको अमलीजामा नहीं पहनाया जा सकता और सावन में अघोषित कटौती जारी रहती है। दो दिन और रात में हुई अघोषित कटौती से उपभोक्ताआें में रोष है। इस समय उपभोक्ताओं को पांच से सात घंटे ही बिजली मिल पा रही है।