फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बजट के अभाव में अटका विकास का पहिया

बजट के अभाव में अटका विकास का पहिया

Mon, 14 Jul 2014 05:34 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Mon, 14 Jul 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सरकार की प्राथमिकता वाले ग्रामों के लिए ही बजट का टोटा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। डॉ.राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित 39 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य गति नहीं पकड़ पा रहे हैं, जिसके पीछे बजट का अभाव कारण बताया जा रहा है। कार्र्यदायी संस्था इन गांवों में सीसी रोड, ड्रेन एवं केसी ड्रेन के निर्माण के लिए 10 करोड़ की डिमांड कर चुकी है।
बता दें कि सरकार की प्राथमिकता वाले लोहिया ग्रामों में योजनाएं परवान नहीं चढ़ पा रही हैं, जिससे अन्य ग्रामों में विकास कार्यों का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। लोहिया ग्रामों में 24 किमी सीसी रोड, 48 किमी केसी ड्रेन/ड्रेन का निर्माण कार्य कराया जाना है, लेकिन बजट के अभाव में कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। जबकि वित्तीय वर्ष के तीन माह बीत चुके हैं। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) के ईई लाल मोहम्मद ने बताया कि इन कार्यों पर 10 करोड़ अनुमानित लागत निर्र्धारित की गई है। कार्ययोजना को अनुमोदन के लिए पत्रावली डीएम के पास भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

000
नेपाल बार्डर पर 496.61 लाख से होंगे विकास कार्य
लखीमपुर खीरी। बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत इंडो-नेपाल बार्डर पर स्थित तीन ब्लाकों निघासन, पलिया, रमियाबेहड़ में विकास कार्य कराए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2014-15 में 19 कार्र्य प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें पांच आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण शामिल है। इसके अलावा 14 सीसी रोड और एक रपटा पुल का निर्माण कराया जाएर्गा। ईई लाल मोहम्मद ने बताया कि इन कार्यों पर करीब 496.61 लाख का व्यय अनुमानित है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed