फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सावन के पहले दिन छोटी काशी में उमड़े श्रद्धालु

सावन के पहले दिन छोटी काशी में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 14 Jul 2014 05:34 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Mon, 14 Jul 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गोकर्ण तीर्थ में डुबकी लगा किया शिव पूजन
गोला गोकर्णनाथ। अवढरदानी शिव की नगरी छोटी काशी में ऐतिहासिक सावन मेले के पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों नेे भोले बाबा के दर्शन कर दूध, गंगाजल, भांग, धतूरा, बेलपत्र, पुष्प व शमी से अभिषेक व पूजन अर्चन किया।
भोर के चार बजे से ही प्राचीन गोकर्णनाथ चंद्रभाल महादेव मंदिर के पट खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने पौ फटते ही गोकर्ण तीर्थ के पवित्र जल में डुबकी लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे, और भगवान शिव के दर्शन कर भोग लगाकर पूजन और आरती की। श्रद्धालुओं के जयकारे और घंटा निनाद से वातावरण शिवमय हो गया। पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में दर्शनों के लिए जुड़ी रही।
विज्ञापन

00
मंदिर परिसर और नगर की हुई विशेष सफाई
गोला गोकर्णनाथ। सावन के पहले दिन नगर के मुख्य मार्गों और शिव मंदिर परिसर की भोर होते ही सफाई कराई गई और मार्गों के दोनों तरफ चूने की लाइनें डाली गईं। मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग से आवारा पशुओं को हटाया गया। इसलिए श्रद्धालुओं को गोकर्ण तीर्थ और मंदिर जाने में कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

00


पीने के पानी की है दिक्कत
गोला गोकर्णनाथ। मंदिर और तीर्थ परिसर में श्रद्धालुओं के पीने के लिए पानी की टंकी और कूलर एक दशक पूर्व स्व. रामनिवास अग्रवाल की स्मृति में उनके परिवार वालों ने लगवाया था लेकिन वर्षों से इस टंकी और कूलर में खराबी होने के कारण पानी नहीं आता है। तीर्थ के समीप ही एक और पानी की टंकी राजकुमार स्वर्णकार आदि ने रखवाया था। यह कूलर भी काफी समय से खराब है, इसकी टोटियां टूट चुकी हैं। मंदिर और तीर्थ परिसर में श्रद्धालुओं के पीने के लिए एक इंडिया मार्का हैंडपंप ही रह गया है। नगर पालिका अधिकारियाें ने न तो इन पानी टंकियों के सुधार की जरूरत समझी है और न ही श्रद्धालुओं के पीने के पानी की कोई अन्य व्यवस्था ही की है जो गर्मियों के समय आवश्यक है।
00


सेमरई सरोवर से आ रहे हैं कमल
गोला गोकर्णनाथ। गोला के शिव मंदिर में भोले बाबा की पूजा के लिए कमल के फूल नगर के समीप स्थित सेमरई सरोवर से आ रहे हैं जबकि बेलपत्र यहां के जंगलों से तोड़े जा रहे हैं।
मंदिर के बाहर फूल बेच रहे माली रामगोपाल सैनी ने बताया कि इस बार सेमरई में कमल के फूल बहुतायत में हैं। इसलिए इस बार पूजा में सस्ता कमल उन्हें मिल रहा है। जिससे वह भक्त की हर डाली में कमल का फूल अवश्य रखते हैं।
000


13 वर्षों से नित्य करते हैं शिव दर्शन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के अधिवक्ता मनोज श्रीवास्तव 13 वर्षों से निरंतर सुबह साढ़े चार बजे शिव जी के दर्शन करने मंदिर जाते हैं और अपने आराध्य का पूजन अर्चन कर मंदिर के बाहर पानी डालकर वाइपर से साफ सफाई करते हैं। उन्होंने बताया कि वह सुबह चार घंटे तक वहीं मौजूद रहते हैं। उन्हें भगवान की पूजा और साफ-सफाई में आत्मशांति का अनुभव होता है।

00
पहले ही दिन नहीं दिखी सुरक्षा व्यवस्था
मंदिर के सामने अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए कैंप तो लगाया गया लेकिन न तो वहां कोई अधिकारी या कर्मचारी ही दिखाई दिया और न ही कोई सुरक्षाकर्मी ही देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed