फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर युवक

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर युवक

Fri, 13 Jun 2014 05:33 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Fri, 13 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री आवास बताकर एसपी खीरी को फोन करने वाला एक शातिर युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लोगों पर रौब गांठने के लिए युवक काफी दिनों तक जिप्सी पर उप्र सरकार लिखवाकर चलता रहा और लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता रहा। पकड़े गए युवक का पुलिस ने आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी अरविंद सेन ने पुलिस लाइंस सभागर में एक प्रेसवार्ता में बताया कि नौ जून की रात करीब साढ़े नौ बजे धौरहरा क्षेत्र के सिसैया कलां निवासी अमीन उर्फ छंगा ने एसपी को फोन कर कहा कि मैं मुख्यमंत्री आवास से बोल रहा हूं, मुझे मेरे गांव के कुछ लोग परेशान कर रहे हैं और आप जल्द पुलिस फोर्स भेजिए। इस पर एसपी ने धौरहरा इंस्पेक्टर नंदजी यादव को सिसैया भेजकर मामले की छानबीन कराई तो कुछ और ही पता चला। लोगों से बात करने पर पता चला कि अमीन एक शातिर युवक है और लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता है। उसके पास से एक मोबाइल और मेमोरी कार्ड बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि आरोपी युवक जिप्सी पर उप्र सरकार लिखवाकर लोगों पर रौब भी गांठता है। जबकि वह किसी सरकारी पद पर कार्यरत नहीं है। पुलिस के मुताबिक, अमीन ने अपने ही गांव के असरार अहमद से बेटे और भतीजे को पंचायत सेक्रेटरी के पद पर नौकरी दिलाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली। इसके पूर्व लखीमपुर शहर के मोहल्ला संकटा देवी निवासी पप्पू गुप्ता से 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। एसपी ने बताया कि जिस सिम से युवक ने उन्हें फोन किया था वह सिम बिना आईडी के खरीदी गई थी और फोन करने के बाद युवक ने सिम तोड़ दिया। पुलिस ने जब मुख्यमंत्री आवास से अमीन द्वारा बताए गए नाम की छानबीन कराई तो पता चला न तो संबंधित व्यक्ति अमीन को जानता है और न ही अमीन ही बताए गए नाम वाले व्यक्ति को जानता है।
विज्ञापन

000000
पीड़ितों की एफआईआर तुरंत दर्ज करे पुलिस: एसपी
लखीमपुर खीरी। एसपी अरविंद सेन ने शासन से मिले निर्देशों का हवाला देते हुए प्रेसवार्ता में कहा कि पुलिस, पीड़ितों की एफआईआर तुरंत दर्ज करे और खनन, शराब माफिया और प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जाए। एसपी ने कहा कि अपराधी किसी दल या संगठन से जुड़ा होगा तब भी उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखना ही पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। महिला अपराधों पर शिकंजा कसने के निर्देश मिले हैं। एसपी ने अपराधों पर रोकथाम के लिए गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट और निरोधात्मक कार्रवाई करने पर जोर दिया। साथ ही कुख्यात बदमाशों, वांछित अपराधियों की धरपकड़ की कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जमीन संबंधी मामले जल्द से जल्द निपटाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed