{"_id":"121-95691","slug":"Lakhimpur-95691-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियारों से महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियारों से महिला की हत्या
Lakhimpur
Updated Wed, 11 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजुआ। टेढ़ेश्वरनाथ नाथ मंदिर के पास एक बुजुर्ग महिला की उसी के घर के अंदर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। महिला अपने इकलौते पुत्र और बहू के साथ घर में रहती थी, जिस समय घटना घटी पुत्र और बहू एक शादी समारोह में गए थे, मृतका का पति तीन सालों से बहू पर जानलेवा हमले के आरोप में जेल में बंद है। सूचना पर गांव पहुंचे पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भीरा थाना और पुलिस चौकी बिजुआ के अंतर्गत कस्बे में रहने वाली 55 साल की महिला कीर्तिकली की उसी के घर के कमरे में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वह घर में अपने इकलौते पुत्र मनोज और बहू लक्ष्मी के साथ रहती थी, सोमवार को मनोज की ससुराल में शादी होने के कारण वह पत्नी के साथ रायपुर गया हुआ था। घर में बुजुर्ग कीर्तिकली अकेली थी। सोमवार को देर शाम कोघर में कोई आहट न होने पर पड़ोसियों ने देखा कि कमरे में कीर्तिकली मुंह के बल जमीन पर पड़ी थी। किसी अनहोनी की आशंका के चलते पड़ोसियों ने मनोज को खबर दी, साथ ही चौकी इंचार्ज शेषनरायन पांडेय को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के गले और पीठ पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। रात 11 बजे पुत्र मनोज के बिजुआ पहुंचने पर पुलिस ने उससे तहरीर लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नवागत एसओ अजय यादव रात को ही बिजुआ पहुंच गए। सीओ गोला मधुबन कुमार सिंह ने भी बिजुआ पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
000000
000000
...आखिर सरेशाम हुई वारदात से पड़ोसी कैसे रहे अंजान?
अमर उजाला ब्यूरो
बिजुआ। कस्बे के एक घर में अकेली बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई पर पड़ोसी पूरी तरह अंजान रहे, यह सवाल जितना सीधा है उससे कहीं ज्यादा पड़ोसियों की चुप्पी में भी राज छिपा है।
विज्ञापन
00000
मृतका के पति ने बांके से खांदा था बहू को
बिजुआ। मृतका कीर्तिकली का पति तीन साल से जेल में है, उस पर आरोप है कि उसने बहू लक्ष्मी और पोते को घर के भीतर ही बांके से खांद डाला था।
000000
किसी अपने के इर्द-गिर्द घूम रही शक की सुई
बिजुआ। कीर्तिकली का शव जिस हालात में मिला है उससे तो यही लगता है कि हमलावर कोई जानने वाला था। जिस कमरे में शव मिला वहां पर संदूक और सेफ रखी थी, बहू लक्ष्मी के अनुसार संदूक खुले जरूर थे लेकिन सामान कोई गायब नही था। हालांकि लक्ष्मी के भाई अरविंद त्रिवेदी ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि घर के कमरे में 50 हजार रुपये मनोज के पिता की जमानत के लिए रखे थे, वह गायब हैं।