{"_id":"121-91481","slug":"Lakhimpur-91481-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौलती कढ़ाई में गिरकर युवक झुलसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौलती कढ़ाई में गिरकर युवक झुलसा
Lakhimpur
Updated Sun, 13 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गोपालापुर में एक कोल्हू पर गुड़ बनाते समय युवक खौलती कढ़ाई में गिर गया, इससे वह झुलस गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुजफ्फरनगर के थाना कोराकल क्षेत्र के गांव अठौली निवासी सर्तेंद्र कुमार (25) गोपालापुर में कोल्हू लगाए हुए है। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह वह अपने भाइयों के साथ कोल्हू पर काम कर रहा था कि तभी वह गुड़ की खौलती कढ़ाई में गिर गया।