फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   19 घर जले जेवरात, नकदी राख

19 घर जले जेवरात, नकदी राख

Fri, 11 Apr 2014 05:32 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Fri, 11 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डालपुर ग्रंट के ग्राम उजागरपुर में हादसा
इटकुटी गांव में आग लगने से तीन घर जले
भूपुरवा में आठ घर जले, लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। पांच अलग-अलग घटनाओं में आग लगने से 19 घर जल गए।
मैलानी। डालपुर ग्रंट के ग्राम उजागरपुर में गुरुवार सुबह करीब दस बजे इमामुद्दीन के घर में आग लग गई। थोड़ी ही देर में पड़ोस की जाबुन्निसा, चंद्रा और रुस्तम के छप्पर के घर भी आग की चपेट में आ गए। सूचना पर ग्राम प्रधान सरोज यादव, उनके पुत्र अवनीश यादव सोनू अन्य ग्रामीणों के साथ स्प्रे मशीन लेकर पहुंच गए। स्प्रे मशीन और ग्रामीणों की मदद से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया, जिससे और घर आग की भेंट चढ़ने से बच गए। आग से जाबुन्निसा की बहू रूबीना के सोने के झाले, झूलनिया, पेंडिल और चांदी के जेवरात सहित करीब तीस हजार रुपये के जेवर, घरेलू सामान, चंद्रा के घर पर उधारी चुकाने को रखे नौ हजार रुपये और घरेलू सामान, इमामुद्दीन और रुस्तम का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल उमा शंकर गुप्ता मौके पर पंहुचे। प्रधानपुत्र सोनू यादव ने बताया कि पीड़ितों के लिए उन्होंने भोजन और कपड़ों की व्यवस्था कर दी है।
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के इटकुटी गांव के धर्मपाल के घर दिन में दो बजे आग लग गई। घर पर महिलाएं ही थीं, आग इतनी तेजी से फैली कि घर का कोई भी सामान निकालने का मौका नहीं मिल सका। धर्मपाल के घर से आग ने पड़ोसी मूलचंद्र और परागी के घर को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं दूसरे पड़ोसी जगई और नेकी राम ने अपने छप्पर गिरा दिए, जिससे आग आगे नहीं बढ़ सकी। आग में धर्मपाल के घर के सारे बर्तन, बिस्तर, कपड़े, गल्ला, मूलचंद्र के दो हजार रुपयों के अलावा गृहस्थी का सारा सामान और परागी के घर के बिस्तर, चारपाई और गल्ला राख हो गया। सूचना पर एसडीएम एसपी सिंह ने लेखपाल इंद्रभानु मौर्या को मौके पर जाने के निर्देश दिए। लेखपाल ने प्रभावित परिवारों की सूची बनाकर तहसील प्रशासन को उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

ईसानगर-खीरी। खमरिया क्षेत्र के भूपुरवा गांव में खाना बनाते समय आग लगने से आठ घर जल कर खाक हो गए। आग की चपेट में आकर एक पशुपालक की सात बकरियां भी जलकर मर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूपुरवा गांव निवासी बनवार लाल के घर में गुरुवार की दोपहर खाना बन रहा था, तभी चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग की चपेट में आकर गांव के गोवर्धन, रमेश, रामसिंह, श्रीप्रकाश, इंद्रेश, सोने लाल आदि के घर जलकर खाक हो गए। इन घरों में रखा सामान भी आग की चपेट में आकर जल गया। गांव में रहने वाले बनवारी लाल के घर में बंधी सात बकरियों की आग में जलकर मौके पर ही मौत हो गई।
आग लगने पर गांव वालों ने इसकी सूचना धौरहरा के फ ायर स्टेशन पर दी, जहां से करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी गांव पहुंच पहुंचे। इस दौरान गांव वालों ने निजी संसाधनों व प्रयासों से आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति के नष्ट हो जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
जंगबहादुरगंज। क्षेत्र के सीमावर्ती गांव लोना में लगी आग से विजयपाल, वेदपाल ओर जयपाल सिंह के घर का सामान जल गया। विजयपाल के बछड़े की भी जलकर मौत हो गई, उसे बचाने के प्रयास में विजयपाल का मुंह भी झुलस गया।
आग गुरुवार को शाम साढ़े चार बजे शाम लगी। प्रधान राजेंद्र प्रसाद सिंह ने तहसील प्रशासन को जानकारी दे दी है। गांव शाहाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आता है। आग लगने कारण पता नहीं चल सका है।
रजागंज। खजुहा में गुरमेल सिंह के घर देर शाम अचानक आग लग गयी, जिससे घर में रखा अनाज, कपड़ा, बिस्तर, छप्पर आदि जलने से हजारों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

00000
सात एकड़ गेहूं की फसल राख
उचौलिया। गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव वरनैया के पास गेहूं के खेतों में आग लग गई। तेज हवा चलने से आग ने कुछ ही देर में ही आसपास के कई खेतों को चपेट में ले लिया। जिससे रामविलास, लक्ष्मीनारायण, रामसिंह, महेंद्र, शिवकुमार, झल्लू का करीब सात एकड़ से ज्यादा गेहूं जलकर राख हो गया। गांव वालों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया, मगर तेज हवा के झोकों के साथ आग ने आसपास के खेतों को चपेट में ले लिया। गांव वालों ने बमुश्किल किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण बच्चों द्वारा गेहूं का होला भूजना बताया जा रहा है। जिससे फैली चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed