फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Car overturns into water-filled ditch youths save lives of five people in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी में हादसा: पानी से भरी खाई में पलटी कार, युवकों ने बचाई महिलाओं समेत पांच की जान; देखें वीडियो

Tue, 25 Aug 2026 05:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 25 Aug 2026 05:13 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर मंगलवार को हादसा हो गया। बाइक सवार बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पानी से भरी गहरी खाई में पलट गई। कार सवार पानी में डूबने लगे। यह देख वहां मौजूद युवक पानी में कूद गए और कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।  

विज्ञापन
Car overturns into water-filled ditch youths save lives of five people in Lakhimpur kheri
युवकों ने महिलाओं समेत पांच को बचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर दुर्गापुरवा और दुबहा गांव के बीच मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पानी से भरी खाई में पलट गई। हादसा बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। कार में सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोग पानी में डूबने लगे। हादसा देख मौके पर मौजूद युवकों ने खाई में छलांग लगा दी और करीब दस मिनट की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में एक महिला बेहोश हो गई। उसे उपचार के लिए निघासन सीएचसी भेजा गया। 

विज्ञापन


घटना का वीडियो 


तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के कड़िया डांगा निवासी अमरजीत सिंह उर्फ बॉबी कार चला रहे थे। उनके साथ गुरदीप सिंह, रेशमा कौर, परमजीत कौर और कोमल कौर सवार थीं। सभी लोग खटीमा जा रहे थे। बताया गया कि दुर्गापुरवा और दुबहा के बीच सामने से बाइक सवार युवक मोबाइल फोन पर बात करते हुए अचानक कार के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार दूसरी ओर मोड़ दी। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरी गहरी खाई में पलट गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद कार पानी में डूबने लगी। उसमें सवार लोग मदद के लिए गुहार लगाने लगे। हादसा देख रास्ते से गुजर रहे युवकों ने बिना देर किए खाई में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में आस-पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। युवकों और ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर कार में फंसे लोगों को एक-एक कर बाहर निकालना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरी से काटी सीट बेल्ट, चालक को निकाला बाहर
कार चालक अमरजीत सिंह उर्फ बॉबी सीट बेल्ट में फंस गए थे। युवकों ने आरी की मदद से सीट बेल्ट काटकर उन्हें बाहर निकाला। करीब दस मिनट की मशक्कत के बाद कार सवार सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक महिला बेहोश हो गई। उसे तत्काल उपचार के लिए निघासन सीएचसी भेजा गया। सूचना पर फायर विभाग की टीम और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई।

मिट्टी खोदने से बनी थी दस फीट गहरी खाई
हादसे के बाद सड़क किनारे बनी गहरी खाई को लेकर भी सवाल उठे। ग्रामीणों के अनुसार सड़क किनारे मिट्टी खोदे जाने से करीब दस फीट गहरी खाई बन गई है। बारिश का पानी भरने से यह और खतरनाक हो गई थी। कार के इसी खाई में पलटने से हादसा गंभीर हो गया।

सीओ शिवम कुमार ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पानी से भरी खाई में पलट गई थी। मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों की मदद से कार में सवार सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक महिला के बेहोश होने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सभी लोग सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed