फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जाम में फंसा शहर

जाम में फंसा शहर

Sat, 17 Aug 2013 05:37 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sat, 17 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
दिन भर हुई परेशानी, गलियां भी नहीं रहीं अछूती
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस के बाद शुक्रवार को जब शहर में बाजार और दफ्तर खुले तो पूरा शहर जैसे जाम होकर रह गया। शहर की कोई भी ऐसी सड़क नहीं थी जिस पर जाम न हो। मेन रोड, अस्पताल रोड और संकटादेवी रोड पर जाम के कारण लोग घंटों फंसे रहे। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हुई।
शहर में दोपहर के समय अचानक पूरे शहर में जाम की स्थिति पैदा हो गई। अस्पताल रोड पर भारतीय स्टेट बैंक से लेकर सदर चौराहे तक और मेन रोड पर हीरा लाल धर्मशाला चौराहे से लेकर हमदर्द दवाखाने तक जाम की स्थिति रही। लोगों को सड़क क्रास करना तो दूर आगे बढ़ना तक मुश्किल हो गया। लोगों को बैंकों में काम निपटाना और बाजार में खरीददारी करना तक मुश्किल हो गया। लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

कुछ यही हाल संकटादेवी रोड और स्टेशन रोड का भी रहा। संकटादेवी की संकरी रोड पर लगे जाम के कारण लोगों का निकलने में दिक्कत हुई। इन प्रमुख सड़कों पर जाम लग जाने से लोगों को जल्दी में गलियों का सहारा लेना पड़ा। इससे गुड़मंडी, रानीगंज, थरवरनगंज और दूसरी संकरी गलियों में जाम लग गया। बस स्टेशन रोड और मेला रोड पर भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगोें को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में ऑटो रिक्शा का संचालन शुरू होने से यहां जाम की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है। सभी सड़कों पर ऑटो रिक्शा बेरोकटोक धड़ल्ले से फर्राटा भरते नजर आते हैं। इसके अलावा वन वे और नो इंट्री में भी वाहनों के प्रवेश से आए दिन जाम की स्थिति पैदा होती है। शहर में ट्रैफिक कंट्रोल की व्यवस्था भी बेहद लचर है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed