फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   धन दोगुना करने के नाम डेढ़ लाख रुपये ठगे

धन दोगुना करने के नाम डेढ़ लाख रुपये ठगे

Thu, 08 Aug 2013 05:36 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Thu, 08 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
- पीड़ितों ने दी तहरीर, कार्रवाई की मांग
- झारखंड के रहने वाले हैं आरोपी
फरधान। गांव में रिश्तेदारी में झारखंड आए दो लोगों ने गांव के पांच लोगों से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। जादुई विद्या से रुपए दोगुना करने के झांसे में आकर लोग फंस गए। ठगी का शिकार हुए लोगाें ने पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मामला थाना क्षेत्र के कैमहरा निवासी उस्मान के घर उसका ससुर झारखंड निवासी कलाम सोमवार को आया था। कलाम के साथ ग्राम व थाना सेमरिया झारखंड निवासी उसका समधी सलीम भी था। सलीम ने कैमहरा निवासी आजम, उस्मान, इम्तियाज, मोबीन व महमदपुर निवासी मदार बख्श को रुपये दोगुने करने की सलाह दी। सलीम ने बताया कि वह एक ऐसी विद्या जानता है जिससे रुपये दो दिन में दो गुने हो जाते हैं। ये पांचाें लोग लालच मे आ गए और रुपये दोगुने कराने के लिए राजी हो गए। सलीम ने पांचो लोगों ने तीस-तीस हजार रुपये लेकर कुल डेढ़ लाख रुपये जमा किए।
विज्ञापन

सलीम ने पांच सौ रुपये के नोट ही लिए थे। उन नोटाें की एक तह बनाने लगा आजम ने बताया कि एक नोट व एक नोट के साइज का नीला कागज रखकर दो बंडल बनाए। दोनों बंडल अलग-अलग कपडे़ में बांधकर एक बंडल मोबीन व एक बंडल आजम को रखने को दे दिया। सलीम ने बताया कि ये बंडल मंगलवार की सुबह खोला जाएगा। दोनों ने बंडल रख लिया था। सलीम मंगलवार की सुबह लखीमपुर चला गया। तब से वापस नहीं लौटा। काफी इंतजार करने के बाद मोबीन ने मंगलवार की शाम को फोन किया तो बताया कि दूसरी जगह इसी काम से व्यस्त है। लेकिन वह बुधवार को भी नहीं आया और उसका फोन भी बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को शक हुआ तो बंडल खोलकर देखा तो उसमें सिर्फ नीले कागज के टुकड़े ही निकले। कागज के टुकड़े देख इन पांचों के होश उड़ गए। बुधवार दोपहर के बाद फोन करने पर उसने बताया कि आप का काम नहीं बना है इसलिए दो दिन बाद पैसे वापस कर दूंगा। हालांकि उसने रुपए वापस नहीं किए। इसके बाद पीड़ितों ने थाने में तहरीर दे दी है।

एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिल गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में ठगी का मामला सामने आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed