{"_id":"121-69786","slug":"Lakhimpur-69786-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन थाना क्षेत्रों में लाखों लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन थाना क्षेत्रों में लाखों लूटे
Lakhimpur
Updated Wed, 03 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
फरधान, मैगलगंज और निघासन में हुईं वारदातें
निघासन में फेरी वाले की बाइक भी लूटी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिले के अलग-अलग तीन थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने 1.60 लाख रुपये लूट लिए।
मंगलवार को जिले में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं को अंजाम देकर बदमाशों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए पुलिस के सामने चुनौती पेश कर दी है। वहीं लोगों में दहशत का माहौल है। लूट की घटनाएं फरधान, मैगलगंज और निघासन थाना क्षेत्रों में हुईं।
फरधान। थाना क्षेत्र में अलीगंज रोड पर उल्ल नदी पुल पर पीछे से आए तीन बाइक सवार आठ बदमाशों ने मेंथा व्यापारी से 1.41 लाख रुपये लूट लिए। सीतापुर जिले के थाना लहरपुर के मोहल्ला मोहम्मदी टोला निवासी मेंथा व्यापारी मुबस्सिर खान बाइक से अपनी दुकान फरधान क्षेत्र के गांव पिपरी चौराहा जा रहे थे। साथ में जमाल अहमद निवासी लहरपुर पीछे बैठे थे। बदमाशों ने व्यापारी की बाइक को टक्कर मार दी और असलहे के बल पर रोक लिया। फिर बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी, व्यापारी के विरोध करने पर एक बदमाश ने पिस्टल की बट से सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। बदमाशों ने मुबस्सिर की बाइक की डिग्गी में रखे 1.41 लाख रुपये, दो मोबाइल, एक एटीएम, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया। इसके बाद बदमाश असलहे लहराते हुए फरार हो गए। बदमाशों के मुंह नहीं ढके हुए थे। मामले की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मैगलगंज। थाना क्षेत्र में मुबारकपुर-सिकटिहा मार्ग पर सरकारी नलकूप के पास बाइक सवार बदमाशों ने बाइक सवार किसान को रोककर 45 हजार रुपये लूट लिए। किसान ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे घायल कर दिया। बदमाशों की पिटाई से किसान का एक हाथ भी टूट गया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। वहीं घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पड़ोसी जिले सीतापुर के कोतवाली महोली क्षेत्र के गांव नेरी स्थित ग्रामीण बैंक से शहतीनगर निवासी परतसिंह (38) ने 45 हजार रुपये निकाले थे। बैंक से रुपये निकालने के बाद दोपहर को वह लिधियाई मोड़ होते हुए गांव वापस जा रहे थे। तभी रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर उसे रोक लिया और रुपये लूटने का प्रयास किया। इस पर किसान ने विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश मैगलगंज की ओर फरार हो गए।
निघासन। रकेहटी से अपने गांव बिनौरा जा रहे एक फेरी वाले से आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने 15 हजार नगद और बाइक लूट ली। एसओ ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
थाना क्षेत्र के गांव बिनौरा निवासी इब्राहिम शाह फेरी लगाता है। इसी सिलसिले में सोमवार को वह रकेहटी आया था। शाम करीब सात बजे वह अपनी बाइक से घर जाने के लिए निकला। त्रिकौलिया-मोहबतिया बेहड़ के पास आधा दर्जन बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसका शर्ट उतारकर पेड़ से बांध दिया। उसके पास से 15 हजार नगद तथा बाइक लूट ली। तीन बदमाश उसकी बाइक लेकर मोहबतिया बेहड़ गांव की ओर चले गए, जबकि तीन बदमाश करीब एक घंटे तक पास में खड़े होने के बाद चले गए। बड़ी मुश्किल से इब्राहिम बंधनमुक्त होकर घर वापस पहुंचा। इब्राहिम ने बताया कि छह बदमाशों में से तीन बदमाश मुंह बांधे थे। तीन बदमाश मुंह नहीं ढके थे।