Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सड़क हादसों में वृद्ध समेत तीन की मौत

सड़क हादसों में वृद्ध समेत तीन की मौत

Wed, 03 Jul 2013 05:31 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Wed, 03 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो मजदूरों और बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर राजापुर पुलिस चौकी के निकट पाइप से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के अचानक पलट जाने से उस पर सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा भीरा क्षेत्र में साइकिल सवार एक वृद्ध को बस की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव चकई से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लोहे और डेक्चून के सीवर लाइन पाइप लादकर कुछ लोग उसे सीतापुर रोड स्थित गोदाम पर ले जा रहे थे। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर राजापुर पुलिस चौकी के निकट यह ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर पलट गई। इससे ट्रॉली पर सवार पांच मजदूरों में से दो मजदूरों मेराज (36) पुत्र बाबू खान तथा मुन्ना (40) पुत्र रहूफ खान की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। जबकि तीन अन्य मजदूर मुन्ना खां (34) पुत्र बाबू खां, हबीब खां (40) पुत्र बाबू खान तथा फुरकान खान (35) पुत्र मजनू खान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के इमरजेंसी टेक्नीशियन दलजीत सिंह व चालक रामपाल ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. अमित ने तीनों की दशा गंभीर बताई है। घायल मुन्ना खान पुत्र बाबू खान ने बताया कि वह लोग मजदूरी का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि बड़ा गांव निवासी सिकंदर अपने ट्रैक्टर ट्रॉली से यह पाइप सीतापुर रोड स्थित गोदाम भेज रहे थे। उसने यह भी बताया कि ट्रैक्टर चालक शहबान अनियंत्रित गति से ट्रैक्टर चला रहा था। जिसके चलते ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद से ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

000000
पाइप गिरने से हाइवे पर लगा जाम
हादसे के दौरान ट्रॉली में लदे सभी पाइप सड़क पर बिखर गए। जिसके चलते करीब आधे घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाइप को किनारे करवाया तब जाकर कहीं यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बुजुर्ग को बस ने रौंदा
भीरा (बिजुआ)। लखीमपुर-भीरा राजमार्ग पर एक प्राइवेट बस की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण के शव की जेब में पासबुक से उसकी पहचान हो सकी। इसके बाद परिवार वालों को खबर दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
भीरा थाना क्षेत्र के देवा टांडा निवासी ननकू सिंह (65) पुत्र खजानी सिंह सोमवार की सुबह साइकिल से भीरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक आ रहे थे। ननकू ने जैसे ही राजमार्ग से थाने जाने वाली सड़क पर साइकिल मोड़ी, तभी पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी, इससे ननकू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चालक बस को लेकर फरार हो गया। दुर्घटना में मृतक का चेहरा कुचल जाने से पहचान मुश्किल थी, लेकिन जेब में बैंक पासबुक से उसकी पहचान हो सकी। जिसके आधार पर परिवार वालों को खबर की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ आलोक राव ने मृतक के पुत्र जगदीश से तहरीर लेकर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ननकू सिंह की मौत की खबर जैसे ही देवाटांडा गांव में उनके परिवार को मिली, वहां कोहराम मच गया। कुछ ही देर में पूरा परिवार भीरा घटनास्थल पर पहुंच गया, शव देखकर ननकू की पत्नी बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed