{"_id":"121-58554","slug":"Lakhimpur-58554-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद : दो पक्षों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद : दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
Lakhimpur
Updated Fri, 11 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महिलाओं सहित पांच घायल, रिपोर्ट दर्ज
पलियाकलां। क्षेत्रीय ग्राम ऐंठपुर में जमीनी विवाद के चलते बीती देर शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दो महिलाओं सहित पांच लोगों के चोटें आई हैं। दोनों पक्षों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ऐंठपुर निवासी राजेदंर उर्फ पतरका पुत्र लालजी का बेचन पुत्र कमलाशंकर से किसी भूमि को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी का लेकर मंगलवार देर शाम दोनों पक्षों में शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनाें ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें दो महिलाओं रामकली पत्नी लालजी एवं कलावती सहित बेचन, राजेंदर, छोटेलाल के काफी चोटें आईं जबकि कुछ अन्य के मामूली चोटें लगीं।
रामकली पत्नी लालजी ने ग्राम के नन्हकू, बेचन, कलावती, सुधा, कौशल, संतोष, सोनू, कृपाशंकर, बाबू, प्रेम व अनारा देवी को दोषी बताते हुए थाने में जहां तहरीर दी वहीं बेचन पुत्र कमलाशंकर ने पतरका उर्फ राजेंदर एवं दारा पुत्रगण लालजी, छोटेलाल, भगवानदास, खूबलाल, रमेश, रामजीव अशोक के विरुद्ध नामजद तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने नन्हकू व कृपा शंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।