फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एक साल में जारी हो नया संविधान

एक साल में जारी हो नया संविधान

Thu, 20 Dec 2012 05:31 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Thu, 20 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
सुदूर पश्चिम महोत्सव समापन में बोले पूर्व गृहमंत्री
विज्ञापन

धनगढ़ी(नेपाल)। नेपाल के पूर्व गृहमंत्री एवं नेकपा एमाले पार्टी के वरिष्ठ नेता भीम रावल ने कहा कि स्थापित होने वालीे नई संविधान सभा की समय सीमा एक वर्ष के ऊपर नहीं होनी चाहिए और इसी एक वर्ष के भीतर ही संविधान सभा जारी हो जानी चाहिए। पिछली संविधान सभा की मियाद चार वर्ष कर दी गई।
श्री रावल धनगढ़ी में चल रहे सुदूर पश्चिम महोत्सव के समापन समारोह में बोल रहे थे। कहा कि अब आने वाले दिनों में नेता समय बढ़ाने को नहीं पाएंगे। साथ ही कहा कि पिछली संविधान सभा में सदस्यों की संख्या अधिक थी जब कि अब कि संविधान सभा में सदस्यों की संख्या 315 से ऊपर नहीं होगी। श्री रावल ने कहा सुदूर पश्चिम विकास के लिए उनके कार्यकाल के दौरान उनकी ओर से सुदूर पश्चिम आयोग का गठन किया गया था, जिसकी अगुवाई भी उन्होंने ही की थी। उन्होंने कैलाली वाणिज्य संघ द्वारा कई वर्षों से लगाए जा रहे सुदूर पश्चिम महोत्सव का की प्रशंसा की और कहा कि इस क्षेत्र की भाषा, कला, संस्कृति और पर्यटन की पहचान पूरे देश में होती है। समापन समारोह में उद्योग वाणिज्य संघ उपाध्यक्ष राजेश भंडारी ने स्वागत किया। समारोह में संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहनराज मल्ल, विश्व विद्यालय अनुदान आयोग अध्यक्ष गणेशमान गुरुंग सहित तमाम दलों के नेता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
महोत्सव ने किया 12 करोड़ का व्यवसाय
11 दिवसीय सुदूर पश्चिम महोत्सव में करीब 12 करोड़ रुपये का व्यवसाय हुआ है। यह जानकारी उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी ने देते हुए बताया कि इस वर्ष दो करोड़ रुपए अधिक व्यवसाय है। उनके अनुसार करीब सात लाख लोगों ने महोत्सव का लुत्फ उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed