{"_id":"121-56284","slug":"Lakhimpur-56284-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक मरा, दूसरा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक मरा, दूसरा जख्मी
Lakhimpur
Updated Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
आंख का आपरेशन कराकर बाइक से मोहम्मदी लौट रहा था
पलियाकलां। नेपाल के गेटा अस्पताल से आंख का आपरेशन कराने के बाद बाइक से अपने घर जा रहे एक व्यक्ति की सामने से आ रही बाइक से टक्कर से मौत हो गई और बाइक चला रहा उसका साथी जख्मी हो गया। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला।
जिले की तहसील मोहम्मदी क्षेत्र के गांव दुरहा निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद कयूम अपने साथी 25 वर्षीय उमेश कुमार के साथ बाइक से पलिया आया था और यहां से नेपाल के गेटा गेटी अस्पताल जाकर आंखों का आपरेशन कराया था। बुधवार को आपरेशन के बाद दोनाें घर वापस जाने लगे। बाइक उमेश चला रहा था और कयूम पीछे बैठे थे। बताया गया है कि शाम करीब चार बजे के आसपास उनकी बाइक को सामने से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी और उसका चालक मय बाइक भाग निकला। टक्कर में कयूम को गंभीर चोटें आईं और उमेश भी जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां इलाज के दौरान कयूम की मौत हो गई। उसके शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। इधर, सूचना परिवार वालों को दे दी गई है।