{"_id":"121-107567","slug":"Lakhimpur-107567-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्यों में तेजी लाएं : गौरव दयाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्यों में तेजी लाएं : गौरव दयाल
Lakhimpur
Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा
लखीमपुर खीरी। डीएम गौरव दयाल ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए हैं कि विकास कार्य एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाएं। डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित समग्र ग्रामों के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। बैठक में विकास कार्यक्रमों की विभागवार और बिंदुवार समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी लक्षित कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा कराएं।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम गौरव दयाल ने सोशल सेक्टर की योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। नि:शुल्क बोरिंग योजना, स्वच्छ शौचालय निर्माण, सीसी रोड, नाली निर्माण, लोहिया आवास, विद्युत, सोलर लाइट, हैडपंप आदि पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। डीएम ने समय से कार्य को पूरा करने और लक्ष्य से कम प्रगति वाले विभागों को हिदायत दी है। सर्व शिक्षा अभियान के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराकर अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने छात्रवृत्ति और पेंशन योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी इस कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितीश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीएस चौहान, उप कृषि निदेशक डॉ. शिव कुमार केसरी, जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र यादव, डीपीआरओ योगेंद्र कटियार, डीएसटीओ एसपी सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।