फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हफ्ते भर से लापता महिला का शारदा नहर में मिला शव

लापता महिला का शव शारदा नहर में मिला

Sun, 24 Feb 2019 11:08 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
हफ्ते भर से लापता महिला का शारदा नहर में मिला शव
निघासन-ढखेरवा। पढुआ पुलिस चौकी के गांव डंडूरी में हफ्ते भर से लापता महिला का शव रविवार को शारदा नहर के दुलही पुरवा साइफन के पास बरामद हुआ है। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। उधर मृतका के पिता ने हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव डंडूरी निवासी तौले ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शायमुन निशां (28) का निकाह करीब आठ साल पहले गांव के ही कुर्शील के साथ किया था। शायमुन के तीन बच्चे भी हैं। बच्चे होने के बाद से वह बीमार रहने लगी। करीब छह दिन पहले वह बिना बताए ससुराल से लापता हो गई। परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 21 फरवरी को पुलिस ने गुमशुदगी भी दर्ज की। रविवार दोपहर पठाननपुरवा और पढुआ के कुछ लोग दुलही पुरवा साइफन के पास मछली का शिकार करने गए थे। शिकार करते समय उन लोगों ने नहर में शव उतराते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नहर से बाहर निकलवाया। उसके बाद सूचना पर पहुंचे तौले ने उसकी शिनाख्त अपनी पत्नी शायमुन के रूप में की। चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि मृतका के पिता हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed