{"_id":"5c436889bdec22521331f38e","slug":"91547921545-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश और प्रदेश में अराजकता का है माहौल: नकवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश और प्रदेश में अराजकता का है माहौल: नकवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बेहजम में ब्लॉकस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जफर अली नकवी मौजूद रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रभा अवस्थी ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि जफर अली नकवी ने कहा कि देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। शासन और प्रशासन का कोई अंकुश नहीं रह गया है। कांग्रेस के समय जो विकास कार्य हुए थे, वहीं तक विकास सीमित है। इसके बाद कांग्रेस ने कोई विकास कार्य नहीं कराए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर कांग्रेस द्वारा कराए गए विकास कार्य और भाजपा की नाकामियों को बताएं। लोगों को कांग्रेस की नीतियां बताएं और उन्हें कांग्रेस के साथ जोड़ें। सम्मेलन में कैप्टन मोनिस अली नकवी, फारूक अली सिद्दीकी, निजामुद्दीन खां, पप्पू खां, रामपाल शाक्य, रामू शुक्ला आदि ने संबोधित किया। इस मौकेे पर लतीफ आजम, कमाल अहमद, नरेंद्र मिश्र, रामसागर पांडेय, पवन अवस्थी, प्रशांत आदि मौजूद रहे।