फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पांच साल में भाजपा सड़कों के गड्ढे तक नही भर पाई

पांच साल में भाजपा सड़कों के गड्ढे तक नही भर पाई

Fri, 18 Jan 2019 09:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 18 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
पांच साल में भाजपा सड़कों के गड्ढे तक नही भर पाई
लखीमपुर खीरी। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि पांच साल में भाजपा सरकार गड्ढे तक नही भरवा पाई। भाजपा ने विकास के नाम पर कोई काम नहीं किया है। कांग्रेस शासनकाल में हमने एक हजार किलोमीटर सड़कें बनवाईं, अस्पताल बनवाए, बाढ़ की रोकथाम के लिए बड़ी योजनाएं लागू करवाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को बाढ़ से राहत दिलाई। जितिन प्रसाद धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक ईसानगर और धौरहरा में बूथ प्रभारियों की बैठक के दौरान हसनापुर गांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने नौनिहालों की शिक्षा के लिए स्कूल बनवाए, चिकित्सा के लिए अस्पताल बनवाये, जबकि भाजपा ने पांच साल में विकास के लिए कोई भी कार्य नहीं किया जो काम कांग्रेस शासन में हुआ था उसी काम पर अपनी नाम की पट्टी लगवाई है। जनता जान चुकी है कि भाजपा सरकार विकास कार्यों में कोई रूचि नहंी ले रही है।
विज्ञापन

जितिन प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जनता के बीच जाएं, हमारे पास जनता को बताने के लिए किए गए विकास कार्यों की लंबी फेहरिस्त है। भाजपा के पास तो सिर्फ झूठे वादे ही हैं वह जनता के सामने कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है। अब समय आ गया है कि जनता को भाजपा की सच्चाई बतानी और समझानी पड़ेगी। जितिन प्रसाद ने बूथ स्तरीय के कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं को जाना और भविष्य में होने वाली समस्याओं से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ स्तर पर कार्य करने को कहा। सभी बूथ प्रभारियों से उनके क्षेत्र में एक न्याय पंचायत प्रभारी नियुक्त कर उनको अपनी समस्याएं देने को कहा। इसके बाद जितिन प्रसाद खमरिया स्थित रामेंद्र शुक्ला के आवास पर खमरिया के आसपास के कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। इस दौरान उनके साथ राजू सरकार, राधेश्याम भार्गव, जय प्रकाश यादव, चंद्रेश यादव, शंकर प्रधान, सर्वेश, नरेंद्र लोधी, संदीप मौर्य सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed