{"_id":"5a2532294f1c1bb6678bfd18","slug":"91512387113-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी पुलिस ने तीन शातिर वन अपराधी दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी पुलिस ने तीन शातिर वन अपराधी दबोचे
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
चाोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेलरायां (लखीमपुर खीरी)। बेलरायां चौकी पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर रविवार की रात तीन शातिर वन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों पर वनविभाग के 15-15 मामले दर्ज हैं। तीनों काफी समय से फरार चल रहे थे। चौकी पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। चौकी प्रभारी हरीश गंगवार ने बताया की रविवार की रात उन्होंने सिपाही रविशंकर कुमार, योगेश तोमर, मोहित कुमार और कुलदीप सिंह के साथ ग्राम हरबक्सापुरवा, तकियापुरवा और कुशाही में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने हरबक्शाहपुरवा निवासी पपला, ग्राम तकियापुरवा निवासी छोटकन्ना और सतीश को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी शातिर वन अपराधी हैं। तीनों के खिलाफ 15-15 मामले दर्ज हैं। आरोपी कई सालों से फरार चल रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया।