{"_id":"59b29b494f1c1bf27f8b51b7","slug":"91504877385-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय मेले में स्कूली बच्चों ने किया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय मेले में स्कूली बच्चों ने किया धमाल
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
अंत्योदय मेले में स्कूली बच्चों ने किया धमाल
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय अंत्योदय मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। शुक्रवार को मेले में परिषदीय और बा स्कूल की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए मंच पर धमाल मचाया। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के बीच विभिन्न विषयों पर हुई प्रतियोगिताओं में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई।
इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और बा स्कूल (बोझिया) सहित कार्यक्रम में आमंत्रित निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच स्वच्छता पर आधारित निबंध, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं हुई। इसमें प्राथमिक स्तर की निबंध प्रतियोगिता में मैलानी के लिटिल रोजेज स्कूल के बच्चों क्रमश: सौम्या, हिमांशु और शालिनी शर्मा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक स्तर की निबंध प्रतियोगिता में मैलानी की शिखा राठौर, बा स्कूल बोझिया की खुशबू देवी व उच्च प्राथमिक स्कूल पसियापुर की छात्रा खुशबू ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में मैलानी, पसियापुर और बा स्कूल के बच्चों क्रमश: सौम्या, अंशिका गुप्ता, शालिनी शर्मा, नितिन राठौर, खुशबू व खुशबू देवी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में उच्च प्राथमिक और बा स्कूल की छात्राओं क्रमश: अनुष्का तिवारी, महविश और साबरून बानो ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर बीडीओ राघवेन्द्र तिवारी, एडीओ पंचायत गोर्वधन प्रसाद राणा, शिक्षक डॉ यूसुफ अली, आदित्य अग्निहोत्री, मुकेश वर्मा, कृष्ण कुमार, निशी पांडे, सविता त्रिपाठी, रीता भास्कर, सुभाष सक्सेना, अनूप मिश्र, दिनेश शर्मा, मोहम्मद अशफाक, राजेश सिंह, संजय गौतम आदि मौजूद रहे।