{"_id":"596a1a7c4f1c1b23718b4b4a","slug":"91500125820-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईटीआई में मनाया गया विश्व युवा कौशल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईटीआई में मनाया गया विश्व युवा कौशल दिवस
Updated Sat, 15 Jul 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।
मुख्य अतिथि अजय मिश्र टैनी ने कहा कि देश में कुल 17 लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं जिन्हें 2030 तक पूरा किया जाना है जिनमें से चौथा और आठवां लक्ष्य युवाओं से संबंधित है जिन्हें कौशल विकास के माध्यम से पूरा किया जाना है। उन्होंने बताया कि भारत में कौशल विकास की दर छह प्रतिशत से भी कम है देश को विकसित बनाने के लिये कौशल विकास की दर को बढ़ाया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
अध्यक्षता करते हुए जिला रोजगार सहायता अधिकारी रत्नेश त्रिपाठी ने कहा कि आज के समय में युवाओं के सबसे बड़ी आवश्यकता उनके हुनरमंद होने की है। यदि युवाओं में हुनर होगा तो उन्हें कार्य के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और सारी दुनिया आशा भरी निगाहों से भारत की तरफ देख रही है। इस संदर्भ में उन्होंने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि अपनी प्रशिक्षित युवा शक्ति के कारण ही आज चीन दुनिया की आर्थिक धुरी बन सका है।
विज्ञापन
इस अवसर पर कौशल विकास मिशन एवं आईटीआई/ उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षित युवाओं ने एक प्रदर्शनी भी लगाई। इसमें विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षणरत आईटीआई/ कौशल विकास मिशन के छात्रों ने अपने हुनर को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राजीव कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में हुआ। संचालन अनूप सिंह ने किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में एमआईएस मैनेजर अभय राज तिवारी, मनीष मणि त्रिपाठी, आईटीआई के अनुदेशक अवधेश कुमार, विनोद कुमार, संजीव सक्सेना, डीपीएमयू के अनिल कुमार, और आशीष कुमार गौतम मौजूद रहे।
-----------------------------------