फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   88 people vaccinated in Adhachat village

लखीमपुर खीरीः आधाचाट गांव में 88 लोगों का वैक्सीनेशन

Sun, 16 May 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
88 people vaccinated in Adhachat village
युवतियों ने लगवाई कोराना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

एंटीजन टेस्टिंग में नहीं मिला कोई पॉजिटिव, डीएम-सीडीओ की संयुक्त पहल पर आधाचाट से शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट

विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय-ग्राम सचिवालय को बनाया वैक्सीनेशन व टेस्टिंग सेंटर

लखीमपुर खीरी। ब्लॉक लखीमपुर के ग्राम आधाचाट में शनिवार को वैक्सीनेशन के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया, जिसमें कैंप लगाकर 45 वर्ष से ऊपर के 88 ग्रामीणों को टीका लगाया गया। साथ ही एंटीजन टेस्ट किए गए, जिसमें कोई पॉजिटिव नहीं मिला। सीडीओ अरविंद सिंह और डीपीआरओ सौम्य शील ने कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम आधाचाट से निगरानी समितियों के साथ एक पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है, जिसके प्रथम चरण में इस गांव 09-10 मई को डोर टू डोर सर्वे कराया गया था। इसमें चिन्हित सभी सिंटोमैटिक व्यक्तियों को मेडिकल किट मुहैया कराकर उनकी टेस्टिंग कराई गई। द्वितीय चरण में 14-15 मई को पुन: डोर टू डोर सर्वे कराया, जिसमें कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला। वही पहले सिंप्टोमेटिक मिले व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। इस पायलट प्रोजेक्ट से निगरानी समितियों को सशक्त व क्रियाशील बनाया जा रहा है। सीडीओ अरविंद सिंह ने ग्राम आधाचाट में चल रहे पायलट प्रोजेक्ट को देखा। प्रोजेक्ट को क्रियान्वित कर रही टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत गांव का कोई भी सिंप्टोमेटिक व्यक्ति मेडिकल किट से वंचित न रह जाए। वहीं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति का अनिवार्य रूप से वैक्सीनेशन भी हो जाए। इस दौरान वैक्सीनेशन व टेस्टिंग टीमों को निर्देश दिए कि सतर्कता और सावधानी से अपने कार्य दायित्वों का निष्पादन किया जाए।
विज्ञापन

बताते चले कि ग्राम आधाचाट में पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्वास्थ्य व पंचायती राज विभाग की संयुक्त टीमों ने 45 व उससे अधिक आयु वर्ग के 130 लोगों का चयन वैक्सीनेशन के लिए किया। वहीं एक व्यक्ति सेकंड डोज के लिए चिन्हित हुआ। गांव के पांच व्यक्तियों का पूर्व में ही वैक्सीनेशन किया जा चुका है। अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान के नेतृत्व में चिकित्सीय टीमों ने समाचार लिखे जाने तक चिन्हित 88 व्यक्तियों का निर्धारित प्रोटोकॉल के साथ वैक्सीनेशन किया। वहीं एक व्यक्ति को सेकंड डोज लगाई गई। 56 लोगों का एंटीजन टेस्ट हुआ, जिसमें एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग लाया डीपीआरओ का प्रयास, वैक्सीनेशन के लिए घर से निकले लोग
शनिवार की अल सुबह डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने ग्राम आधाचाट में लोगों के घर-घर जाकर वैक्सीन के महत्व को समझाया। जिससे घरों से निकलकर लोगों ने वैक्सीनेशन के लिए न केवल पंजीकरण कराया, बल्कि अपनी बारी आने की प्रतीक्षा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed