{"_id":"62ec107a65a6aa32230572f8","slug":"84-7-percent-voting-for-three-main-posts-counting-of-votes-will-take-place-today-lakhimpur-news-bly4934692191","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन प्रधान पदों के लिए 84.7 प्रतिशत हुआ मतदान, आज होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन प्रधान पदों के लिए 84.7 प्रतिशत हुआ मतदान, आज होगी मतगणना
विज्ञापन
मतदाता वोटर पर्ची जांचते मतदान कर्मी।
आठ उम्मीदवारों के बीच था मुकाबला
लखीमपुर खीरी। जनपद में रिक्त तीन प्रधान पदों के लिए हो रहे पंचायत उपचुनाव में बृहस्पतिवार को मतदान कराया गया, जिसमें कुल औसतन 84.7 प्रतिशत मतदान हुआ। शुक्रवार को संबंधित ब्लॉकों में सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ होगी, जिसके संपन्न होने पर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
ईसानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेतीसहदेव, नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रूखिया और निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत खैरहनी में रिक्त प्रधान पद के लिए बृहस्पतिवार को मतदान कराया गया। ग्राम पंचायत बेतीसहदेव में दो प्रत्याशियों प्रज्ञा तिवारी और बृजेंद्र प्रताप सिंह के बीच मुकाबला है। वहीं निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत खैरहनी में तीन प्रत्याशी मधु, शारदा बक्स और बाबूराम के बीच कड़ा मुकाबला है। ऐसे ही नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रूखिया में भी तीन प्रत्याशियों गीता देवी, नीलम देवी और वंदना देवी के बीच मुकाबला है। पांच अगस्त 2022 को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मधुलता सिंह ने बताया कि दो बीडीसी पदों के लिए एकल नामांकन होने से उनमें निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 46 पदों में अधिकांश पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
उपचुनाव में लोगों ने दिखाई रुचि 79 फीसदी हुआ चुनाव
निघासन। गांव खैरहनी में प्रधानी के उपचुनाव में लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। सुबह सात बजे से हुए मतदान में 79 फीसदी मतदान हुआ। एआरओ ओमवीर सिंह ने बताया कि सुबह से ही लोगों ने मतदान में रुचि दिखाई। कुल 1853 मतदाताओं में से 1474 लोगों ने मतदान किया है। एसडीएम राजेश कुमार ने मतदान के दौरान किया। फर्जी वोट डालने आए एक व्यक्ति को पीठासीन अधिकारी ने पुलिस के हवाले किया। मतगणना शुक्रवार को होगी।