फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   78 हजार से अधिक किसानों के खाते में पहुंची पहली किस्त

78 हजार से अधिक किसानों के खाते में पहुंची पहली किस्त

Sun, 24 Feb 2019 11:11 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
78 हजार से अधिक किसानों के खाते में पहुंची पहली किस्त
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर से शुभारंभ कर दिया, जिसका लाइव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार सहित कई स्थानों पर दिखाया गया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के 78,476 किसानों के खातों में पहली किस्त दो हजार रुपये भेज दिए गए हैं। शेष किसानों के खाते में भी सोमवार से किस्त पहुंचने लगेगी। उन्होंने बताया कि जनपद के तीन लाख से अधिक किसानों का डाटा फीडिंग कराया जा चुका है। रविवार को भी विकास भवन के दफ्तरों में किसानों के डाटा फीडिंग का कार्य कराया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का प्रसारण किया गया, जिसमें पीएम ने पुलवामा के आतंकी हमले में वीर जवानों की शहादत को याद करते हुए आतंक के समूल खात्मे का संकल्प लिया। इसके बाद गोरखपुर से पीएम मोदी के किसान सम्मान निधि योजना के शुभारंभ का लाइव प्रसारण किया गया, जिसके लिए सभागार में तीन स्क्रीन लगाई गईं। लाइव प्रसारण में पीएम ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि देश के एक करोड़ एक लाख 6880 किसानों के खाते में दो हजार 21 करोड़ रुपये की पहली किस्त भेज दी गई है। जिन किसानों के बैंक खाते में पहली किस्त की रकम नहीं पहुंची है, उन्हें कुछ सप्ताह में मिलेगी। पीएम ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद उपनिदेशक कृषि लालबहादुर यादव ने बताया कि तीन लाख किसानों का डाटा फीडिंग कराया जा चुका है, जिसमें से 2.33 लाख किसानों का डाटा फाइनल कर डिजिटल हस्ताक्षर से लॉक कर दिया गया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह, सीडीओ रवि रंजन, जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, जिला उद्यान अधिकारी दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रोजेक्टर पर किया लाइव प्रसारण
बांकेगंज। ब्लाक सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया, जिसमें ग्रंट नंबर 10 के प्रधान वीरेंद्र कुमार भार्गव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किसानों को दिखाया गया। संचालन लेखपाल रजनीश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर गोपाल बिहारी सिन्हा, लालता प्रसाद, रणजीत कौर, पवन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने देखा पीएम किसान सम्मान निधि का लाइव प्रसारण
बिजुआ-खीरी। विकास खंड स्तरीय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री द्वारा योजना का शुभारंभ का लाइव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग द्वारा ब्लॉक सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम के लाइव देखने के लिए दर्जनों किसान मौजूद रहे। सहायक कृषि विकास अधिकारी पवन कुमार ने बताया गोरखपुर में हो रहे किसान सम्मान निधि कार्यक्रम को बिजुआ क्षेत्र के किसानो को लाइव प्रसारण दिखाने के लिए ब्लॉक के मीटिंग हाल में एलसीडी पर किसानो को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिसमे बिजुआ क़स्बा समेत अन्य कई गाँवो के सैकड़ो से अधिक किसानो ने टेलीविजन के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान खंड विकास अधिकारी एमपी यादव, सहायक कृषि विकास अधिकारी पवन कुमार समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed