Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अवकाश के चलते चार दिन से सभी 9

अवकाश के चलते चार दिन से सभी 9

Sun, 21 Oct 2018 04:28 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
अवकाश के चलते चार दिन से सभी 9

विज्ञापन

अवकाश के चलते चार दिन से सभी 98 क्रय केंद्र बंद
औने-पौने रेट पर धान बेचने को विवश हैं किसान
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सरकारी धान खरीद में लगी एजेंसियों और राइस मिलर्स के बीच गठजोड़ बन गया है, जिससे केंद्रों पर धान न खरीदकर किसानों को सीधे राइस मिलर्स के पास भेजा जा रहा है। वहीं गुरुवार से लगातार तीसरे दिन रविवार को भी के सभी 98 क्रय केंद्र बंद रहे। परेशान हाल किसानों को मंडी में औने-पौने दामों पर धान बेचना पड़ रहा है, क्योंकि रविवार को भी क्रय केंद्र बंद रहे। सोमवार को भी मंडी बंद रहेगी।
इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य 1750 रुपये प्रति क्विंटल है, जिससे किसानों को क्रय केंद्र पर धान बेचकर अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद जरूर थी। इसके उलट एजेंसियां अपने मन मुताबिक ही काम कर रही हैं। अभी तक गिनती के करीब 20 किसानों का धान खरीदा गया है, वो भी जिनके पास सिफारिश थी। सामान्य किसानों के लिए पहले जैसे ही हालात बने हुए हैं, क्योंकि केंद्रों पर नमी अधिक होने की बात कहकर टरकाया जाता है। वजह भी पुख्ता है कि इस बार धान खरीद नीति में राइस मिलर्स को अहम रोल मिल गया है, क्योंकि क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान का उठान राइस मिलर्स को ही करना है। सूत्र बताते हैं कि क्रय केंद्रों पर धान की तोल न कराकर जिस किसान का धान खरीदना है तो उसे सीधे राइस मिलर्स के पास भेजा जाता है। इससे केंद्र प्रभारियों और राइस मिलर्स को दोहरा लाभ हो रहा है। खासकर भाड़ा की पूरी बचत होगी और राइस मिल में मनमाने तरीके से धान की तोल कराई जा सकेगी। बाद में उस किसान का नाम क्रय केंद्र पर एंट्री करके भुगतान की खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

-------------
मंडी में आढ़त पर राइस मिलर्स कर रहे खरीद
राजापुर मंडी में आढ़तियों के यहां बिकने वाला धान राइस मिलर्स भी खरीद रहे हैं, क्योंकि कई मिलर्स की मंडी में आढ़त की फर्म हैं। मंडी में 1300 से 1400 रुपये में धान खरीदा जा रहा है। जिसे बाद में जुगाड़ के सहारे क्रय केंद्रों पर खपाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दशहरा अवकाश के चलते दो दिन क्रय केंद्र बंद रहे थे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की मौत होने से शनिवार को राजकीय अवकाश होने से क्रय केंद्र बंद रहे। अब सोमवार को क्रय केंद्र खुलेंगे। अभी नमी अधिक होने के चलते क्रय केंद्रों पर खरीद तेज नहीं हो पाई है।
- अरुण कुमार सिंह एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed