{"_id":"686968bbf0b95ad68403fb48","slug":"76-people-returned-disappointed-as-their-complaints-were-not-resolved-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-149878-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शिकायतों का निस्तारण न होने पर 76 लोग मायूस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शिकायतों का निस्तारण न होने पर 76 लोग मायूस लौटे
विज्ञापन
धौरहरा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने शनिवार को धौरहरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की। डीएम तहसील में 12.20 पहुंचीं और दोपहर 1.20 बजे रवाना हो गई। चार घंटे के समाधान दिवस में 82 शिकायतें आई, जिसमें मौके पर मात्र छह का निस्तारण हो सका। शेष 76 फरियादी मायूस लौट गए।
डीएम ने एसपी संकल्प शर्मा और विधायक विनोद शंकर अवस्थी की मौजूदगी में फरियादियों को सुना। ज्यादातर मामले राजस्व के आए। डीएम ने पुलिस और राजस्व टीम के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि टीम बना कर शिकायतों का निस्तारण करें। समाधान दिवस के दौरान डीएम ने 20 मधुमक्खी पालन के लिए के लाभार्थियों को किट दी। सात पारिवारिक लाभ के लाभार्थियों के पांच-पांच लाख का चेक सौंपा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
रास्ते पर दबंग बांध रहे भैसें, नहीं लगने दे रहे खड़ंजा
धौरहरा के लौखनियां गांव में खड़जा कार्य तीन माह पहले शुरू हुआ, जो अब तक नहीं बस सका। फरियादी राम बालक, सुरेश ने बताया कि 32 मीटर खड़जा लगाया जा चुका है और 13 मीटर शेष है। गांव के कुछ दबंग व्यक्ति रास्ते पर भैसों को बांध, खड़ंजा लगाने में नहीं दे रहे। कई बार शिकायत की समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सर्किल लेखपाल पर वसूली का आरोप
धौरहरा के गुलरिया तालुके अमेठी निवासी इद्दू, नसीम, आजाद, मोबीन आदि पट्टाधारकों ने सर्किल लेखपाल आदित्य मिश्रा पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। कहा कि कहा कि पट्टेदारों की जमीन पर कब्जा कराया जा रहा है। डीएम ने जांच के आदेश दिए। लेखपाल आदित्य मिश्रा ने आरोपों को निराधार बताया। वहीं दरिगापुर के हरिनाम ने चकमार्ग गाटा संख्या 1521 पर कब्जा हटाने की मांग की।
-- -- -- -- -- --
फैमिली आईडी बनाने वाले छह कर्मचारी सम्मानित
सर्वाधिक फैमिली आईडी बनने पर धौरहरा ब्लॉक के कंप्यूटर राजपूत प्रियंक पुरी, मोहम्मद नफीस, पंचायत सहायक मोहम्मद फरहान, अमन नाग, अमित कुमार, कल्पना वर्मा, उर्मिला राजपूत को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रशस्तिपत्र देकर, उनके कार्य की सराहना की।
-- -- -- -- -- -- -- --
गोला में छह शिकायतों का निस्तारण
गोला गोकर्णनाथ। तहसील सभागार में एसडीएम युगांतर त्रिपाठी की अध्यक्षता में राजस्व एवं आपदा विभाग की 24, पुलिस की 11, संयुक्त जांच के लिए छह, खाद्य एवं रसद की चार, विद्युत एवं ग्राम विकास की दो- दो, नगर विकास की एक सहित 50 शिकायतें आईं। राजस्व आपदा की 6 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस मौके पर तहसीलदार भीमचंद, सीओ गवेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
48 शिकायतों में पांच का हो सका निस्तारण
पलियाकलां। शनिवार को एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभागों की मिलाकर कुल 48 शिकायतें आईं। इसमें राजस्व विभाग की पांच शिकायतों का मौके से निस्तारण कर दिया गया है। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि समाधान दिवसों में आने वाली शिकायतों का निस्तारण करने पर जिले की 40वीं रैंक आई है और ऐसे में सभी विभागों के अधिकारी शिकायतों का निस्तारण कराने में जोर दें। उसके बाद भी हीलाहवाली की जाती है तो संबंधित विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।