फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   व्यापारियों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं

व्यापारियों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं

Sun, 24 Feb 2019 11:10 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं
लखीमपुर खीरी। ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर की व्यापारी राजनीतिक हुंकार महापंचायत और भामाशाह सम्मान समारोह रविवार को हुआ, जिसमें एसोसिएशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हितों और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भारत सरकार पाकिस्तान को सबक सिखाए और कश्मीर से धारा 370 हटाए।
विज्ञापन

विलोबी हाल में कार्यक्रम की शुरुआत महिला इकाई की जिला महामंत्री नीति गुप्ता ने ईश वंदना से की। इससे पूर्व संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि डॉ. सुमंत गुप्ता, जिलाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला महिला अध्यक्ष पारुल गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, महेशपुरी आदि ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को पेंशन देनी चाहिए। इनकम टैक्स पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाए, जिससे मझोले और छोटे व्यापारियों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिस तरह सीमा पर जवान देश और किसान फसलों की रक्षा करता है। इसी तरह व्यापारी समाज हितों की रक्षा करते हैं। व्यापारियों का राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए व्यापारियों की अनदेखी किसी कीमत पर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन होने पर प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन देते हुए पाकिस्तान को सबक सिखाने, धारा 370 कश्मीर से हटाने का अनुरोध किया। जिलाध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने कहा कि संगठन व्यापारी हित के लिए खड़ा है और खड़ा रहेगा। व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही 12 सूत्री मांगपत्र भी सरकार को भेजा गया, जिसमें व्यापारी वृद्धावस्था पेंशन, व्यापारी आयोग खाद्यान्न पर वायदा कारोबार पर रोक, जीएसटी काउंसिल में एसोसिएशन के प्रतिनिधित्व का खाद्य पदार्थों के मानकों में समाचीन परिर्वतन आदि शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष को जिला इकाई ने शाल ओढ़ाकर और सम्मान पत्र देकर स्वागत किया। इस दौरान नीरू बरनवाल, प्रदीप गुप्ता, समीक्षा गुप्ता, राजेश अग्रवाल, मयंक गुप्ता, राम गोपाल अवस्थी दीपक नागर आदि के अलावा निघासन, गोला, मोहम्मदी, पलिया, धौरहरा, शाहजहांपुर आदि जगहों के व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन व्यापारियों को मिला भामाशाह सम्मान
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने संरक्षक प्रेम शंकर अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, भगौती प्रसाद अग्रवाल, जगदीश गुप्ता, वंदना मेहरोत्रा, अजय भल्ला, रमेश वर्मा, सुरेंश सिंह, सुरेंद्र जैन, अवधेश शुक्ला, प्रदीप गुप्ता निघासन, विनय गुप्ता सीतापुर, रजनीश गुप्ता गोला, नागरलाल चंदनचौकी, दिनेश गुप्ता जिपंस मैगलगंज और महेश पुरी सदस्य व्यापारी कल्याण बोर्ड को अंग वस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed