{"_id":"5b1fccb64f1c1b315d8b4a19","slug":"71528810678-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से हाईवे पार कर रहे मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से हाईवे पार कर रहे मजदूर की मौत
Updated Tue, 12 Jun 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पार कर रहे मजदूर की कार की टक्कर से मौत
उचौलिया गुरुद्वारा के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
उचौलिया। नेशनल हाईवे पार कर रहे एक मजदूर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चौकी पुलिस आननफानन में घायल को लेकर जिला अस्पताल शाहजहांपुर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव सहिजना निवासी सोनपाल गुरुद्वारा के पास स्थित एक होटल पर मजदूरी करता था। सोमवार की शाम वह काम करने घर से होटल पर जा रहा था। शाम करीब आठ बजे नेशनल हाईवे पर उचौलिया गुरुद्वारा के पास सड़क पार करते समय सीतापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज मारी कि सोनपाल उछलकर करीब बीस मीटर दूर पुलिस चौकी के नए भवन के सामने जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उचौलिया पुलिस उसे आननफानन में जिला अस्पताल शाहजहांपुर लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सोनपाल के पिता नौरंग की पहले ही मौत हो चुकी है। अविवाहित सोनपाल दो भाइयों में बड़ा था। सोनपाल की मौत की खबर जब उसके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया।