फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   लखीमपुर में लता बाजपेई को कांग्रेस ने दिया समर्थन

लखीमपुर में लता बाजपेई को कांग्रेस ने दिया समर्थन

Fri, 17 Nov 2017 07:22 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर में लता बाजपेई को कांग्रेस ने दिया समर्थन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
कांग्रेस ने लखीमपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार लता बाजपेई को पार्टी का समर्थन देने का फैसला किया है। शुक्रवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में इस आशय की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश बाजपेयी भी मौजूद रहे। मालूम हो कि निर्दलीय प्रत्याशी लता बाजपेई ज्ञान प्रकाश बाजपेई की पुत्रवधू हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि लखीमपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने कोई अधिकृत प्रत्याशी नहीं उतारा है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस चुनाव समिति ने कांग्रेस की विचारधारा वाले प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का मन बनाया है। पूर्व सांसद जफर अली नकवी की संस्तुति पर लता बाजपेई को समर्थन देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश बाजपेई ने कहा कि पहला चुनाव वह कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में लड़े थे। बीच में कुछ भटक गए थे। अब फिर कांग्रेस परिवार ने मुझे अपनाकर पुत्रवधू लता बाजपेई को जो समर्थन दिया है उसके लिए उन्होंने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed