{"_id":"59f716454f1c1bd1538b9da3","slug":"71509365317-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बालक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बालक की मौत, एक घायल
Updated Mon, 30 Oct 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/जंगबहादुरगंज।
पसगवां कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव सहिजना के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सात वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय अतुल घायल हो गया। घायल को हालत गंभीर होने पर शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौरा निवासी बृजेंद्र कुमार गुप्ता की गांव बरैंचा में परचून की दुकान है। रविवार शाम को बृजेंद्र कुमार दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बाइक पर उनका पुत्र नितिन कुमार उर्फ दीपक (7) और भतीजा अतुल कुमार (5) बैठा था। गांव सहिजना के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नितिन की मौत हो गई, जबकि भतीजा अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया। अतुल को गंभीर हालत में इलाज के लिए शाहजहांपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। बृजेंद्र छिटक कर दूर जा गिरा। ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव की है, जिसे कुलदीप यादव चला रहा था। पुलिस ने बृजेंद्र गुप्ता की तहरीर पर चालक कुलदीप यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर मुख्यालय भेजा है।