फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   700 women attended the block level women's conference

Lakhimpur Kheri News: ब्लॉक स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल हुईं 700 महिलाएं

Sun, 07 Sep 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 07 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
700 women attended the block level women's conference
धौरहरा में गायत्री परिवार के ब्लॉक स्तरीय महिला सम्मेलन सम्मेलन को संबोधित करतीं डॉ.अंश वर्मा। 
लखीमपुर खीरी। गायत्री परिवार ने माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में होने जा रहे विराट नारी उत्कर्ष समारोह को लेकर रविवार को धौरहरा में ब्लॉक स्तरीय महिला सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की सावित्री देवी ने युग निर्माण सत्संकल्प पाठ के साथ किया।
विज्ञापन

आयोजन स्थल कुसुम कृष्ण बिहारी जायसवाल स्मृति भवन परिसर में कार्यक्रम संयोजक नीलू विजय जायसवाल दंपती ने शांतिकुंज हरिद्वार से आई नारी उत्कर्ष संकल्प मशाल का पूजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल लखीमपुर की डॉ. अंश वर्मा ने सभी को गायत्री परिवार के नारी जागरण अभियान से जोड़ा।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी अनुराग मौर्य ने बताया कि महिला सम्मेलन में धौरहरा ब्लॉक के 45 गांवों से 700 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। ये मशाल पूज्य गुरु जी को प्यारा है गीत के साथ महिलाओं ने संकल्प मशाल सिर पर रखकर नारी उत्कर्ष समारोह में शामिल होने के लिए संकल्प किए। गायत्री परिवार के आवाहन पर 64 महिलाओं ने कार्यक्रम स्थल पर ही अपना पंजीकरण कराया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक लवकुश वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महिला मंडल की पूर्णिमा वर्मा, सुमन वर्मा, अहिल्या देवी, परबीता सिंह, सुमन वर्मा, निर्मला वर्मा, लल्ली देवी, जयंती विश्वकर्मा, पूजा गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार जायसवाल, सिप्पू सुदीप निगम, कुंवर सेन, हरि गोपाल सैनी, हरि नारायण मौर्य, अजय जायसवाल, मुंशीलाल वर्मा, लवकुश वर्मा, सर्वेश कुमार वर्मा, सुशील रस्तोगी, श्रवण वर्मा, पवन मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed