फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   70 additional buses deployed for PET

Lakhimpur Kheri News: पीईटी के लिए 70 अतिरिक्त बसें लगाईं

Thu, 04 Sep 2025 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 04 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
70 additional buses deployed for PET
लखीमपुर खीरी। पीईटी देने के लिए अभ्यर्थियों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए लखीमपुर रोडवेज प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। लखीमपुर डिपो ने 70 अतिरिक्त रोडवेज बसों की व्यवस्था की है, जो मुरादाबाद, बहराइच, शाहजहांपुर मार्गों पर दौड़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिले के 26 केंद्रों पर छह व सात सितंबर को पीईटी होगी। इसमें 43,200 अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे, जिसमें बहराइच के 11179, लखनऊ के 16892, 14571 व लखीमपुर के 548 अभ्यर्थी शामिल हैं। 43,758 अभ्यर्थी लखीमपुर के मुरादाबाद व शाहजहांपुर में परीक्षा देने जाएंगे। ऐसे में लखीमपुर से करीब 85 हजार अभ्यर्थियों का आना-जाना रहेगा। इतनी बड़ी संख्या में आने-जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए लखीमपुर रोडवेज प्रशासन ने गोला व सीतापुर डिपो से अतिरिक्त बसों की मांग की है।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि सीतापुर से 20 व गोला डिपो से 50 बसों को परिवहन निगम ने मांगा है। ये बसें मुरादाबाद, शाहजहांपुर व बहराइच भेजी जाएंगी। वहीं, 83 अनुबंधित रोडवेज बसें पुराने मार्गों पर ही संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम गीता सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर हुए सभी स्टाफ व चालक-परिचालकों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं, ताकि किसी प्रकार की कोई दिक्कतें न आएं। इमरजेंसी छोड़कर किसी को छुट्टी भी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed