फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   68th Athletics Games: Lavi, Neeraj top in 100 meter race

68वें एथलेटिक्स खेल : 100 मीटर दौड़ में लवी, नीरज अव्वल

Tue, 22 Oct 2024 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
68th Athletics Games: Lavi, Neeraj top in 100 meter race
लखीमपुर खीरी। लालपुर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 68वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लखनऊ के लवी शर्मा और बालक वर्ग में सीतापुर के नीरज राज प्रथम स्थान पर रहे। वहीं जूनियर बालक वर्ग की दौड़ में रायबरेली के अभिषेक प्रथम और बालिका वर्ग में लखनऊ की खुशी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800 मीटर की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और भाला फेंक आदि खेलों का आयोजन किया गया। सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लखीमपुर की राधा देवी द्वितीय और हरदोई की कोमल यादव तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में लखीमपुर के अमन प्रताप द्वितीय, लखनऊ के हर्ष कुमार तृतीय रहे।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग मेंं लखीमपुर के अयान बेग द्वितीय और रायबरेली के आदित्य तृतीय रहे। वहीं बालिका वर्ग में उन्नाव की अंबाली त्रिवेदी द्वितीय और लखनऊ की आस्था वर्मा तृतीय रहीं। प्रतियोगिता के समापन के दौरान विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह सहित विमल मौर्या, मुदित मिश्रा, अरविंद वर्मा, श्याम मूर्ति शुक्ला और विशाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

मैदान में स्वास्थ्य टीम की जगह नजर आए दो प्रशिक्षु
लालपुर स्टेडियम में मंडलीय प्रतियोगिता के दौरान सोमवार को स्वास्थ्य टीम के नाम पर फार्मासिस्ट का कोर्स कर रहे सिर्फ दो प्रशिक्षु छात्र नजर आए। एंबुलेंस भी मैदान तक नहीं पहुंची। पूछने पर पता चला कि उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान भेजा गया है। हालांकि रविवार को एंबुलेंस भी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed