{"_id":"6889121afbe6b91c2b0ba458","slug":"67-people-left-christianity-and-became-sikhs-12-others-also-returned-home-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-151927-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ईसाई धर्म छोड़ 67 लोग बने सिख, 12 अन्य ने भी की घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ईसाई धर्म छोड़ 67 लोग बने सिख, 12 अन्य ने भी की घर वापसी
Tue, 29 Jul 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
तिकुनिया। ग्राम पंचायत खैरटिया के मजरा गांव चकरपुर में मंगलवार को महान गुरमत समागम अमृत संचार का कार्यक्रम सिख संगठन के पदाधिकारी तथा विश्व हिंदू परिषद के लोगों की मौजूदगी में धूमधाम से संपन्न हुआ।
67 लोगों ने ईसाई धर्म त्यागकर सिख धर्म अपनाया। 12 लोगों ने सिख धर्म में वापसी का शपथ पत्र दिया है। चकरपुर गुरुद्वारे में सुबह आठ बजे से ही हलचल शुरू हो गई थी। कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया था, जिससे लोगों में महान गुरमत समागम अमृत संचार कार्यक्रम में आने के लिए काफी उत्सुकता थी।
अपने वाहनों से तथा पैदल काफी लोग वहां मौजूद हो गए। इस दौरान ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल पीलीभीत के जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा कि धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी गंभीर हैं, जो लोग जबरिया धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं, उन्हें जेल भेजा जा रहा है। हमारे सिख समाज के कुछ लोग ईसाई बन गए थे, जिनको समझा बुझाकर अपनी इच्छा से अपने घर में वापसी की गई है।
विज्ञापन
इस दौरान ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी, प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह राणा, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख प्रशांत भाटिया, स्वर्ण सिंह कंबोज, प्रांत संघ चालक विभाग प्रचारक अभिषेक कुमार, लखीमपुर खीरी सह विभाग प्रचारक अविनाश, मुरलीधर आहूजा सहित चकरपुर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के परमजीत सिंह, कौड़ियाला गुरुद्वारा के बाबा काला सिंह, लखीमपुर गुरुद्वारा के बाबा गुरविंदर सिंह व बाबा बलदेव सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।