फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   6272 candidates will appear for PCS Pre exam at 16 centers

Lakhimpur Kheri News: 16 केंद्रों पर 6272 परीक्षार्थी देंगे पीसीएस प्री की परीक्षा

Thu, 17 Oct 2024 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
6272 candidates will appear for PCS Pre exam at 16 centers
लखीमपुर खीरी। सात और आठ दिसंबर को होने वाली पीसीएस प्री की परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा के लिए शहर के 16 कॉलेजों को चिह्नित किया गया है। दो पलियों में छह हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीसीटीवी निगरानी और कड़ी सुरक्षा के बीच यह परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

शहर के राजकीय पॉलीटेक्निक, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, युवराज दत्त महाविद्यालय, धर्मसभा इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गुरु नानक इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, अब्दुल कलमा इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, कृषक समाज इंटर कॉलेज, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, आदर्श जनता इंटर कॉलेज देवकली और जिला पंचायत इंटर कॉलेज कालाआम को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक। दूसरी पाली 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी। दोनों पालियों की परीक्षा में 6272 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक केंद्र पर 300 से 500 के बीच परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed