फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   61st Regional Hockey Tournament from 26th, 17 teams will play 16 matches

Lakhimpur Kheri News: 61वां प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट 26 से, 17 टीमें खेलेंगी 16 मैच

Tue, 19 Dec 2023 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
61st Regional Hockey Tournament from 26th, 17 teams will play 16 matches
टूर्नामेंट के संबंध में जानकारी देते खेल प्रवक्ता श्याम मूर्ति शुक्ल-स्रोत
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर होने वाले 61वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट को लेकर आयोजन समिति की बैठक हुई। कॉलेज के गोवर्धन सभागार में हुई बैठक के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. एलआर वर्मा ने बताया कि कॉलेज अपनी हीरक जयंती समारोह मना रहा है। शैक्षिक उन्नयन से लेकर खेल के क्षेत्र में भी कॉलेज का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है।
विज्ञापन

खेल प्रवक्ता श्याम मूर्ति शुक्ला ने बताया कि वर्ष 1962 में कृषक समाज इंटर कॉलेज प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ था। 26 दिसंबर से प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट कॉलेज के मैदान पर खेला जाएगा, जिसमें 15 जिलों से 17 टीम में प्रतिभा कर रही हैं। इनके मध्य 16 मैच खेले जाएंगे। मैच का समापन 31 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

उद्घाटन के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जफर अली नकवी और समापन के मुख्य अतिथि ओलंपियन एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेकधर होंगे। उत्तर प्रदेश अंपायर एसोसिएशन के मार्गदर्शन में निर्णायकों का एक पैनल टूर्नामेंट की देखरेख करेगा। इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed