{"_id":"5c41fe8ebdec2273a13553f9","slug":"61547828878-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर मैलानी के बीच 20 फरवरी को होगा सीआरएस ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर मैलानी के बीच 20 फरवरी को होगा सीआरएस ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सीतापुर मैलानी रेलप्रखंड पर मार्च से ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की कोशिश जारी है। रेलवे अधिकारियों ने 20 फरवरी को सीआरएस ट्रायल कराने की हिंट भी कार्यदायी संस्था को दी है। जिस कारण कार्यदायी संस्था कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने में लगी है।
सीतापुर मैैलानी के बीच 106.92 किलोमीटर मीटर गेज को ब्राडगेज में बदलने की शुरूआत 15 अक्तूबर 2016 में हुई थी। मई 2016 में ऐशबाग सीतापुर के बीच आमान परिवर्तन का काम शुरू हुआ था। ऐशबाग सीतापुर के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है और अब कार्यदायी संस्था पर सीतापुर मैलानी के बीच ट्रेनों का संचालन जल्द से जल्द शुरू कराने का दबाव है। रेलवे अधिकारियों ने तो कार्यदायी संस्था के लोगों को 20 फरवरी को सीआरएस ट्रायल होने की हिंट तक दे दी है। हालांकि कार्यदायी संस्था के लोगों का कहना है कि सीआरएस ट्रायल संबंधी अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है, लेकिन फिर भी 20 फरवरी को ट्रायल मानकर ही कार्य को रहा है।
सीतापुर लखीमुपर के बीच पहले चल सकती हैं ट्रेनें
सीतापुर लखीमपुर के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की कवायद भी चल रही है। बताते हैं कि इसको लेकर ही रेलवे अधिकारियों ने 20 फरवरी को सीआरएस ट्रायल होने की हिंट दी है, लेकिन कार्यदायी संस्था के लोगों का कहना है कि हम तो मैलानी तक ट्रेनों का संचालन शुरू कराने का टारगेट लेकर चल रहे हैं, लेकिन लखीमपुर तक ट्रेनें चलने के बाबत कोई जानकारी नहीं है और न ही सीआरएस ट्रायल संबंधी कोई पत्र ही मिला है।
विज्ञापन
सीतापुर मैैलानी के बीच मार्च में ही ट्रेनों का संचालन शुरू होना है। इसके लिए कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द काम पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है।
आलोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल