{"_id":"5b9ff485867a557ea77ac7e3","slug":"61537209477-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलरिया, घोसियाना गांव की तरफ तेजी से बढ़ रही घाघरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलरिया, घोसियाना गांव की तरफ तेजी से बढ़ रही घाघरा
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17एलकेएव 351
गुलरिया, घोसियाना गांव की ओर तेजी से बढ़ रही घाघरा
सिंचाई विभाग बाढख़ंड ने बंद कर रखा है बचाव कार्य
सैंकड़ों एकड़ भूमि नदी में समाई, सर्वे रिपोर्ट का इंतजार
धौरहरा। निरंतर कटान करती घाघरा रामनगर बगहा से घोसियाना होते हुए गुलरिया तालुके अमेठी गांव की तरफ बढ़ती चली आ रही है। यही आलम रहा तो घाघरा कुछ ही दिनों में इन गांवों को अपने आगोश में ले लेगी। घाघरा बीते पांच दिनों में इन गांवों की करीब आठ सौ बीघा कृषि भूमि निगल कर आगे बढ़ रही है। बाढ़ खंड विभाग इसे मामूली कटान समझकर हल्के में ले रहा है वहीं बाढ़ खंड अभियंता का बयान यह बता रहा है कि उन्हें आबादी में कटान होने का इंतजार है। मालूम हो बाढ़ खंड विभाग ने यहां नदी का जलस्तर कम होने का हवाला देकर बचाव कार्य बंद कर दिया था।
घाघरा नदी रामनगर बगहा के पश्चिम से पूरब की तरफ कटान करती हुई घोसियाना और गुलरिया तालुके अमेठी गांव के निकट आ चुकी है। नदी ने इन गांवों की करीब आठ सौ बीघा जमीन फसलों सहित लील ली है। रामनगर बगहा के प्रधानपति श्रवण कुमार भार्गव ने बताया कि बाढ़ खंड विभाग अपना अड़ियल रवैया अपनाए है। वह बचाव कार्य करना ही नहीं चाहता। मैने पूरब की तरफ कार्य करने को कहा तो काम ही बंद कर दिया नतीजन पूरब की तरफ कटान करती घाघरा नदी अब बगहा और घोसियाना से गुलरिया गांव के निकट आ चुकी है। अबतक नदी ने महज पांच दिनों में गांव के धनीराम जाबिर, साबिर, छेद्दू सोबरन लाल, मुंशीलाल, राजाराम सहित पचास लोगों की करीब आठ सौ बीघा कृषिभूमि फसलों सहित निगल चुकी है। यही आलम रहा तो चंद दिनों में नदी घोसियाना और बगहा गांव के साथ गुलरिया गांव की आबादी का कटान शुरू कर देगी।
बाढ़ खंड अधिशाषी अभियंता बीके सिंह ने बताया कि अभी नदी आबादी में कटान नहीं कर रही है। हाँ भू कटान हो रहा है, फील्ड अफसरों को सर्वे के लिए भेजा है जल्द ही काम शुरू होगा। शारदा नदी समदहा रैनी चहमलपुर आदि गांवों में भू कटान करती आ रही है। यहां बचाव कार्य भी चल रहा है।