फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   5th class student found hanging in hostel room in lakhimpur kheri

हॉस्टल में छात्र की मौत: कमरे में तीन बच्चों संग रहता था गौरव, स्कूल प्रबंधक समेत चार पर हत्या का मुकदमा

Tue, 30 Jan 2024 04:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Jan 2024 04:14 PM IST
सार

Lakhimpur kheri News: आवासीय विद्यालय सिल्वर सिटी एकेडमी के हॉस्टल में पांचवीं के छात्र की मौत को लेकर हर कोई स्तब्ध हैं। रविवार रात 12 बजे उसका शव मफलर के सहारे लटका मिला था। छात्र के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए स्कूल प्रबंधन समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
5th class student found hanging in hostel room in lakhimpur kheri
इसी कमरे में मिला छात्र का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के ग्राम कोटवारा स्थित निजी आवासीय विद्यालय सिल्वर सिटी एकेडमी के हॉस्टल के कमरे में सोमवार सुबह पांचवीं कक्षा के छात्र गौरव राज का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। परिजनों ने स्कूल से जुड़े तीन लोगों पर गला घोंटकर हत्या के बाद शव लटकाने का आरोप लगाया है। शाम को हैदराबाद थाना पुलिस ने स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य, चौकीदार और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


भीरा क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर निवासी मनोज कुमार के दो बेटे 13 वर्षीय गौरव राज कक्षा पांच और 11 वर्षीय सुमित कुमार कक्षा चार में पढ़ाई करते थे। सोमवार की सुबह परिजनों को स्कूल प्रबंधन ने सूचना दी कि उनके बड़े पुत्र 13 वर्षीय गौरव राज ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। हॉस्टल में बेटे का शव देखकर उनका हाल बेहाल हो गया। छात्र की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।   
विज्ञापन


सिल्वर सिटी एकेडमी के हॉस्टल के कमरा नंबर तीन में रविवार रात नौ से बारह बजे के बीच ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद 13 साल के गौरव का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। स्कूल प्रबंधन को इस बारे में कुछ पता नहीं चला। उसी कमरे में रहने वाले तीन अन्य बच्चे भी कुछ नहीं जान पाए। इस सवाल ने सभी को उलझा कर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात 12 बजे लटका मिला था शव 
हॉस्टल प्रबंधन के मुताबिक रात करीब नौ बजे तक खाना खाकर सभी छात्र अपने कमरे में सोने चले जाते हैं। रविवार रात भी यही हुआ। लेकिन 12 बजे गौरव के भाई सुमित को उसी कमरे में रहने वाले दोस्त ने जगाकर बताया कि उसका भाई फंदे से लटका हुआ है। जैसे ही उसने छुआ, मफलर से बने फंदे से गौरव का शव धड़ाम से गिर पड़ा। सुमित ने तुरंत हॉस्टल में ही रहने वाले प्रबंधक हरमोहन खुराना को सूचना दी। 

उन्होंने फोन पर पुलिस को जानकारी दी, फिर परिजनों को बताया। सुबह जब तक परिजन पहुंचे, टीचिंग स्टाफ भाग चुका था। छोटे से कमरे में दो तख्त पड़े हैं, उन पर चारों बच्चे सोते हैं। कमरे में बेंच के ऊपर एक और बेंच रखी थी, उसपर गौरव का मफलर के सहारे पंखे से शव लटक रहा था। मृतक के भाई ने बताया कि साथ में झखरा थाना फूलबेहड़ व चुरईपुर थाना मैगलगंज निवासी दो छात्र और रहते हैं। उनमें से एक कक्षा तीन का छात्र है, जबकि एक नर्सरी का। कक्षा तीन के छात्र ने ही सुमित को जगाया था। 

दर्दनाक: बंद ताले में छिपा पांच मौतों का राज... अपनी बुनी कहानी में उलझी पुलिस; इन सवालों के नहीं मिले जवाब

रविवार देर रात जैसे ही गौरव राज की मौत की जानकारी मिली, परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली और निजी वाहनों पर सवार होकर ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंचे। रोते बिलखते परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना को संदिग्ध बना रहे कई बिंदु
सिल्वर सिटी एकेडमी के प्रबंधक हरमोहन सिंह खुराना और प्रधानाचार्य सर्वजीत वर्मा का कहना है कि रविवार की शाम चारों बच्चों ने उनके साथ टीवी देख कर सत्संग में भाग लिया और फिर कमरे में सो गए थे। छोटे से कमरे में 13 वर्षीय छात्र का बेंच के ऊपर बेंच रखकर मफलर से फांसी लगाना भी घटना को संदिग्ध बताता है। जमीन से करीब 10 फुट ऊंचाई पर छत से टंगे पंखे के कुंडे में फंदा लगाने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। 

पुलिस के पहुंचने से पहले ही उतार लिया गया था शव 
हैदराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक तिवारी ने बताया कि प्रबंधक की सूचना पर जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें शव उतरा हुआ मिला।  शरीर पर कोई भी जाहिराना चोट का निशान नहीं मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ के लिए प्रबंधक और प्रधानाचार्य को बुलाया गया था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी करने के बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बच्चे छोटे हैं, घटना के बाद से सहमे हैं। इसलिए अधिक पूछताछ नहीं की गई। 

दो छात्र जग रहे थे, दो छात्र सो रहे थे: पुलिस 
थाना प्रभारी दीपक तिवारी के मुताबिक बच्चों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक का भाई और एक दूसरा किशोर रात को सो गए थे, जबकि मृतक गौरव व एक अन्य किशोर जग रहे थे। थाना प्रभारी का कहना है कि दूसरे किशोर ने गौरव को बेंच को इधर उधर करते देखा। इस पर गौरव ने दूसरे छात्र को सो जाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि उसी ने मृतक के भाई को जगाकर कहा कि देखो तुम्हारा भाई लटका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed