{"_id":"6717e09b4a67868fa4044c8d","slug":"538-lakh-ujjwala-beneficiaries-will-get-free-cylinders-on-diwali-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-131715-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 5.38 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली पर मुफ्त मिलेगा सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 5.38 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली पर मुफ्त मिलेगा सिलिंडर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद के पांच लाख से अधिक उज्ज्वला के लाभार्थियों को सरकार की ओर से दिवाली पर तोहफा मिलने जा रहा है। लाभार्थी को पहले अपने खर्चे पर सिलिंडर लेना होगा, उसके बाद शत-प्रतिशत सब्सिडी लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। बशर्ते लाभार्थी का ई-केवाईसी होना चाहिए।
जनपद में पांच लाख 38 हजार 996 उज्ज्वला के लाभार्थी हैं, जिनको दिवाली पर एक सिलिंडर की कीमत की धनराशि दी जानी है। लाभार्थियों को योजना का लाभ देने का आदेश आ चुका है, जिसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, जनपद में भारत गैस की 29 एजेंसी हैं, जिस पर 211316 लाभार्थी हैं। वहीं एचपी की 15 एजेंसी हैं, जिसके लाभार्थी 93700, इंडियन ऑयल की 40 एजेंसी हैं, जिसके उपभोक्ता 233945 हैं, जिनको दिवाली का उपहार दिया जाना है।
जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार ने उज्ज्वला के सभी लाभार्थियों से अपील की है कि सभी ई-केवाईसी कराने के बाद एजेंसी से गैस की बुकिंग कराएं। लाभार्थी को पहले तो अपने खर्चे पर सिलिंडर मिलेगा, उसके बाद गैस की जो कीमत होगी, वह उसके बैंक खाते में भेज दी जाएगी। यह सरकार की ओर से लाभार्थियों का तोहफा है।