फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   52 objections came regarding making UP Board examination center

Lakhimpur Kheri News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर आईं 52 आपत्तियां

Sun, 17 Nov 2024 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
52 objections came regarding making UP Board examination center
लखीमपुर खीरी। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर बनाए गए प्रस्तावित 135 केंद्रों को लेकर 14 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थीं। इस बार कुल 52 आपत्तियां आई हैं। आपत्तियों में सबसे ज्यादा शिकायतें नए केंद्रों को बनाए जाने को लेकर आई हैं। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों की दूरी कम करने, बालकों को दूसरे सेंटरों पर भेजने, क्षमता से अधिक छात्र संख्या वाले केंद्रों की आपत्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन

इस बार कुछ ऐसे विद्यालयों का नाम सूची में नहीं है, जो पिछले कई वर्षों से परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे थे। इसको लेकर प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों ने बोर्ड की वेबसाइड पर आपत्तियां जताई थीं। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र बनाने को लेकर 18 आपत्तियां धारण क्षमता से अधिक संबंधी, सात आपत्तियां केंद्र से बालकों को हटाने, एक आपत्ति केंद्र बनाने और दूरी कम करने की आई थीं।
विज्ञापन

साथ ही केंद्र निरस्त करने, एक विद्यालय के परीक्षार्थियों को एक केंद्र पर भेजने सहित कुल 52 शिकायतें मिली हैं। आपत्तियां आने के बाद डीआईओएस कार्यालय में निस्तारण संबंधी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। डीआईओएस ने बताया कि 23 नवंबर तक प्रस्तावित नए केंद्र बनाने की सूची बोर्ड को भेजने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed