फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जांच टीम के सामने प्रधानपति ने शिकायतकर्ता को पीटा, हड़कंप

जांच टीम के सामने प्रधानपति ने शिकायतकर्ता को पीटा, हड़कंप

Wed, 19 Sep 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
जांच टीम के सामने प्रधानपति ने शिकायतकर्ता को पीटा, हड़कंप
जांच टीम के सामने प्रधानपति ने शिकायतकर्ता को पीटा, हड़कंप
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से शौचालय निर्माण में की थी धांधली की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
फरधान। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खानपुर में शौचालय निर्माण में धांधली की शिकायत मुख्यमंत्री से करना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज कथित प्रधान प्रतिनिधि ने जांच टीम के सामने ही शिकायतकर्ता को धुन दिया। पीडित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।

खानपुर निवासी रोहित वर्मा ने बताया कि हरिशचंद्र ग्राम प्रधान हैं, लेकिन निरक्षर होने के कारण उनके प्रतिनिधि के रूप में गांव का दिलीप वर्मा पंचायत के कार्य करवाता है। गांव में स्वच्छता मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि प्रधान और कथित प्रतिनिधि ने मिलकर अपने राजनीतिक हित के लिये अपने चेहते अपात्र लोगों के शौचालय बनवाये, जबकि पात्रों को अनदेखा कर दिया। रोहित ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1076 पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। बिना जांच किए पंचायत सचिव उत्तम बंसवार ने मामले की आख्या विभाग को सौंप दी। जब रोहित को इसकी जानकारी हुई तो उसने दोबारा मुख्यमंत्री से शिकायत की। इस पर मंगलवार को निगरानी समिति की दो सदस्य ममता वर्मा और काजल वाजपेयी गांव पहुंची। लोगों से जानकारी ली। शौचालय निर्माण में अनियमितता पाये जाने पर उन्होंने प्रधान हरिशचंद्र को फटकार लगायी। रोहित और ग्रामीणों ने जांच दल को बताया की प्रधान ने गरीबों को दरकिनार कर बडे भूस्वामियों और ट्रैक्टर धारकों के शौचालय बनवा दिए। निर्मित हो चुके शौचालयों में दो की बजाए एक ही गड्ढा बनवाया गया है। पुराने बने शौचालयों को नया दिखाकर सांठगांठ कर पैसा निकाल लिया गया। इन आरोपों से नाराज दिलीप वर्मा ने जांच टीम के सामने सरेआम शिकायत कर्ता रोहित को पीट दिया। पीडित ने मामले की तहरीर थाना पुलिस को देकर कार्रवाही की माँग की है।
विज्ञापन

0000000000000000
घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
श्यामनरायन सिंह, प्रभारी निरीक्षक
0000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed