{"_id":"5b095caf4f1c1ba66e8b4b0f","slug":"51527340207-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों के घर पर मुनादी कराएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों के घर पर मुनादी कराएगी पुलिस
Updated Sat, 26 May 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधियों के घर पर मुनादी कराएगी पुलिस
मुनादी से बनेगा अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव
एसपी ने थानेदारों को दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। अपराधियों पर शिकंजा कसने और उनमें मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए एसपी ने एक नई रणनीति बनाई है। पुलिस अब वारंटियों, वांछितों समेत अन्य मामलों में शामिल रहे अपराधियों के घरों और गांव में लाउडस्पीकर आदि के जरिए मुनादी कराएगी। पुलिस का मानना है कि मुनादी से अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनेगा।
जिले की कमान संभालने के बाद एसपी रामलाल ने पुलिसिंग को बेहतर करने के काफी प्रयास किए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपराधियों पर शिंकजा कसने का एक नया तरीका इजाद किया है। हत्या, डकैती, चेन स्नेचिंग, रेप, गैंगस्टर, लूट नकबजनी सहित अन्य वारदातों में शामिल अपराधियों, वारंटियों, वांछितों के घरों और गांव में पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराएगी। इसके बाद पुलिस सायरन बजाएगी। लाउडस्पीकर से वारंटी का दस बार नाम बोला जायेगा। मुनादी के पीछे पुलिस की मंशा है कि इससे अपराधी पर मानसिक दबाव पड़ेगा। वह स्वयं अदालत में आत्मसमर्पण कर देगा। अदालती पेशी पर गैरहाजिर होने में संकोच करेगा। एसपी रामलाल वर्मा ने इसको लेकर सभी थानेदारों को एक आदेश भी जारी किया है।
धौरहरा में हुई मुनादी, कई थानों ने नहीं किया अमल
अपराधियों के घरों और गांव में मुनादी कराने का आदेश वैसे तो सभी थानों पर 24 मई को ही पहुंच गया था, लेकिन धौरहरा कोतवाली को छोड़कर किसी थानेदार ने एसपी के आदेशों का पालन नहीं किया। धौरहरा कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को एसपी के आदेश पर कस्बे के एक वारंटी के घर पर मुनादी करायी गई है।
विज्ञापन
वर्जन...........
मुनादी कराने से अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनेगा और वह अदालत में पेशी पर जाने में लापरवाही नहीं करेंगे। साथ ही अपराधों पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी।
- रामलाल वर्मा, एसपी